सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की ये स्विंग देखकर स्टार्क और आमिर भी रह जाएंगे दंग, देखें वीडियो
इस विकेट का वीडियो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है जिसने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा. ट्वीट में लिखा है, "अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी. उन्होंने एमसीसीवाइसी4एल के लिए इस सुबह यह शानदार विकेट लिया."
Arjun tendulkar Swing: सेकेंड़ इलेवन चैम्पियनशिप में एमसीसी यंग क्रिकेटर्स की तरफ से खेल रहे भारत के अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से कई लोगों का दिल जीता है. अर्जुन ने इस टूर्नामेंट में सरे की दूसरी डिविजन टीम के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में शानदार गेंदबाजी की. अर्जुन ने अपनी विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज नाथन टिले को जिस तरह से बोल्ड किया उस गेंद ने सभी का दिल जीता.
इस विकेट का वीडियो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया है जिसने कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंचा. ट्वीट में लिखा है, "अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी. उन्होंने एमसीसीवाइसी4एल के लिए इस सुबह यह शानदार विकेट लिया."
😳 Arjun Tendulkar, take a bow!
He took this stunning wicket this morning for @MCCYC4L.
Follow their progress versus @SurreyCricket 2nd XI ➡️ https://t.co/Vs5CtV2o8N#MCCcricket pic.twitter.com/5Mb3hWNI70
— Lord's Cricket Ground 🏏 (@HomeOfCricket) June 17, 2019
अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. वह भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).