क्रिकेट

विराट कोहली ने अनुष्का संग शेयर की खास फोटो, लोगो ने किये मजेदार कमेंट्स

विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया है. इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार अब तक इस फोटो को 20 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

विराट कोहली ने अनुष्का संग शेयर की खास फोटो, लोगो ने किये मजेदार कमेंट्स
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credit-Instagram)

मुंबई: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों मुंबई में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. बताना चाहते है कि अभिनेत्री यूएस से फिल्म 'जीरो' का शेड्यूल पूरा कर भारत लौट आई हैं और भारतीय कप्तान पीठ दर्द के कारण आराम कर रहे हैं. अमेरिका से शूटिंग से वापस आने के बाद अनुष्का मुंबई में अपना समय पति कोहली और डॉगी डूड के साथ बिता रही हैं. बताना चाहते है कि अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट से पहले विराट ने अपनी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर किया है. गौरतलब है कि इससे पहले विराट कोहली ने जिम का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो और अनुष्का नजर आ रही थीं. इस वीडियो में विराट ने अनुष्का को कार्डियो करते हुए दिखाया था और बताया था कि कार्डियो करने में अनुष्का उनकी बॉस हैं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। ज्ञात हो कि विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने पर्सनल लाइफ की फोटोज शेयर करते रहते है.

♥️

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया है. इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार अब तक इस फोटो को 20 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. कई फैंस ने इस तस्वीर को 'क्यूट' तो कुछ ने कोहली-अनुष्का को परफेक्ट कपल बताया.

इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने कॉमेंट किए हैं. एक ने लिखा तो वाह 3.. यह सच कब होगा? अन्य प्रशंसक ने लिखा- बहुत जल्द एक छोटा बच्चा आपके हाथों में आए. दुसरे अन्य यूजर ने लिखा- अब आपको बच्चे के लिए प्लान करना चाहिए. संतोष नाम के एक यूजर ने तो लिखा- विराट पापा बन गए हैं.

गौरतलब है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को लंबे समय के रिलेशन के बाद इटली में शादी कर ली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2018 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).