उभरते हुए हरफनमौला खिलाड़ी की मैदान में हुई मौत, सकते में फैन्स
उभरते हुए हरफनमौला खिलाड़ी अनिकेत शर्मा मंगलवार को यहां क्रिकेट के मैदान में अचानक गिर गये और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गयी।
कोलकाता: उभरते हुए हरफनमौला खिलाड़ी अनिकेत शर्मा मंगलवार को यहां क्रिकेट के मैदान में अचानक गिर गये और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गयी. आरजी कार मेडिकल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 21 साल के अनिकेत को जब अस्पताल लाया गया था तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक उनकी मौत शायद हृदयगति रूकने से हुई है
यहां के पाइकपारा क्लब के इस खिलाड़ी के परिवार में मां और पिता हैं.
उनके कोच ने कहा कि यह युवा खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ दायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करता था. वह पिछले साल क्लब से जुड़ा था और प्रतिभाशाली क्रिकेटर था. कोच ने कहा, ‘‘ वह अच्छा क्रिकेटर था. उसमें टीम भावना भरी हुई थी और वह शानदार क्षेत्ररक्षक भी था. इस खबर से हम हतप्रभ है.
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा ताकि मौत की असल वजह का पता चल सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

