RCB W vs UPW W WPL 2025 Preview: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(डब्ल्यूपीएल) बनाम यूपी वारियर्स(डब्ल्यूपीएल) का छठा मुकाबला 24 फरवरी(सोमवार) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.

आरसीबी डब्ल्यू बनाम यूपीडब्ल्यू डब्ल्यू

UP Warriorz(WPL) vs Royal Challengers Bangalore(WPL): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(डब्ल्यूपीएल) बनाम यूपी वारियर्स(डब्ल्यूपीएल) का नौवां मुकाबला 24 फरवरी(सोमवार) को बेंगलुरु(Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. यूपी वॉरियर्स ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की और अब वे WPL 2025 अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं. दूसरी ओर, आरसीबी-डब्ल्यू को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा था. यह दोनों टीमों के बीच WPL 2025 सीजन की पहली भिड़ंत होगी. यूपी वॉरियर्स की शुरुआत हार के साथ हुई थी. उन्होंने पहले गुजरात जायंट्स और फिर दिल्ली कैपिटल्स से अहमदाबाद लेग में हार झेली. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत ने उन्हें अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया. अगर वे यह मैच हारते हैं, तो प्लेऑफ की राह उनके लिए मुश्किल हो सकती है. यह भी पढ़ें: आज आरसीबी और यूपी वारियर्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को सात विकेट से हराया, जिसमें कप्तान मेग लैनिंग, एन्नाबेल सदरलैंड और टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को आसान जीत दिलाई. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने अभियान की शुरुआत गुजरात जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड जीत से की थी. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करीबी हार झेलनी पड़ी. एलिसे पेरी और स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं, और आरसीबी-डब्ल्यू की टीम उच्च नेट रन रेट के चलते WPL 2025 अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है.

डब्ल्यूपीएल में आरसीबी डब्ल्यू बनाम यूपीडब्ल्यू डब्ल्यू का हेड टू हेड रिकॉर्ड(RCB W vs UPW W Head-To-Head Record In WPL): अब तक वुमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं. इनमें से आरसीबी-डब्ल्यू ने तीन बार जीत दर्ज की है, जबकि यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ एक बार जीत हासिल की है.

 आरसीबी डब्ल्यू बनाम यूपीडब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यूपीएल 2025 मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी(RCB W vs UPW W Key Players To Watch Out): स्मृति मंधाना, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, एलिसे पेरी, चिनेल हेनरी, ऋचा घोष ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(RCB W vs UPW W Mini Battle): आरसीबी के स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और यूपी वारियर्स के गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, किरण नवगिरे बनाम रेणुका सिंह ठाकुर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
आरसीबी डब्ल्यू बनाम यूपीडब्ल्यू डब्ल्यू WPL 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(डब्ल्यूपीएल) बनाम यूपी वारियर्स(डब्ल्यूपीएल) का नौवां मुकाबला 24 फरवरी(सोमवार) को बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार (IST) शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस 07:00 PM को होगा.

RCB W बनाम UPW W डब्ल्यूपीएल 2025 का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स महिला प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार भारत में Viacom18 है. लेकिन, अब जियो और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के विलय के बाद, प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स WPL 2025 का लाइव प्रसारण देखने के विकल्प पा सकते हैं. प्रशंसकों के पास JioHotstar ऐप पर ऑनलाइन देखने का विकल्प भी है, जो अपने ऐप और वेबसाइट पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स WPL 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा.
आरसीबी डब्ल्यू बनाम यूपीडब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यूपीएल 2025 की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी वायट-हॉज, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, एकता बिष्ट, किम गर्थ, वी.जे. जोशिथा, रेनुका सिंह

यूपी वॉरियर्स महिला क्रिकेट टीम: वृंदा दिनेश, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैक्ग्रा, किरण नवगिरे, उमा चेतरी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, अलाना किंग, श्वेता सहरावत, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 25, 2026: दिल्ली-मुंबई में गर्मी का सितम, बेंगलुरु और कोलकाता में बारिश के आसार; जानें अपने शहर का हाल

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड