क्रिकेट

MUM vs BRD, SMAT 2024 Semi Final 1 Live Streaming: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई और बड़ौदा के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत में मुंबई और बड़ौदा के बीच SMAT T20 2024 का बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मुकाबला Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. प्रशंसक इस रोमांचक मुकाबले का आनंद अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या अन्य डिवाइस पर ले सकते हैं.

MUM vs BRD, SMAT 2024 Semi Final 1 Live Streaming: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई और बड़ौदा के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
सुर्याकुमार यादव और हार्दिक पंड्या(Photo Credit: X Formerly Twitter)
Baroda Cricket Team vs Mumbai Cricket Team, Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 Live Telecast: बड़ौदा क्रिकेट टीम बनाम मुंबई क्रिकेट टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का पहला सेमीफाइनल 13 दिसम्बर(शुक्रवार) को  बेंगलुरु(Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम(M.Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा. मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने छह विकेट से मैच जीता. अजिंक्य रहाणे ने 45 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई. दूसरी ओर, बड़ौदा ने बंगाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया. बड़ौदा के लिए लुकमान मेरीवाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके. यह भी पढ़ें: 18 की उम्र में डी गुकेश ने वर्ल्ड चैंपियन बन कमाए 11 करोड़, नेटवर्थ ने पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा!
मुंबई, मध्य प्रदेश, बड़ौदा और दिल्ली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. ये 4 टीमें ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी. सेमीफाइनल में मुंबई बनाम बड़ौदा दोनों मैच एक ही दिन और एक ही मैदान पर खेले जाएंगे. दूसरे मुकाबले में दिल्ली बनाम मध्य प्रदेश आमने-सामने हैं. लेकिन सबकी नजर मुंबई और बड़ौदा के बीच होने वाले मैच पर है और इस मैच में टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. मुंबई की टीम में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ शामिल हैं. हार्दिक और क्रुणाल पंड्या बड़ौदा टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं.
मुंबई बनाम बड़ौदा SMAT T20 सेमीफाइनल 2024 का आयोजन कब और कहां किया जाएगा?
ड़ौदा क्रिकेट टीम बनाम मुंबई क्रिकेट टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का पहला सेमीफाइनल 13 दिसम्बर(शुक्रवार) को  बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भरतीय समयानुसार सुबह 11:00 AM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 10:30 AM को होगा.

 

मुंबई बनाम बड़ौदा SMAT T20 का पहला सेमीफाइनल 2024 का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का प्रसारण अधिकार Viacom18 नेटवर्क के पास हैं. जिसके कारण जो फैंस मुंबई बनाम बड़ौदा पहले सेमीफाइनल का प्रसारण टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए SMAT 2024 का यह सेमीफाइनल मुकाबला Sports 18 चैनल पर लाइव उपलब्ध होगा.

मुंबई बनाम बड़ौदा SMAT T20 सेमीफाइनल 2024 का लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में मुंबई और बड़ौदा के बीच SMAT T20 2024 का बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल मुकाबला Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. प्रशंसक इस रोमांचक मुकाबले का आनंद अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या अन्य डिवाइस पर ले सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).