Yuzvendra Chahal संग अफेयर की चर्चा के बीच RJ Mahvash ने खरीदी क्रिकेट टीम, Shaun Marsh को बनाया कप्तान

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रेडियो जॉकी RJ महवश अब क्रिकेट की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. जी हां, महवश ने 'Supreme Strikers' नाम की टीम को अपने नाम कर लिया है.

Photo- rj.mahvash/Instagram

RJ Mahvash Cricket Team: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रेडियो जॉकी RJ महवश अब क्रिकेट की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. जी हां, महवश ने 'Supreme Strikers' नाम की टीम को अपने नाम कर लिया है, जो नोएडा में 22 से 24 अगस्त के बीच होने वाले CLT10 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी. इस लीग की खास बात ये है कि इसमें टेनिस बॉल से 10 ओवर का खेल होगा, जिसमें आठ टीमें मैदान में उतरेंगी. दिल्ली में हुए ऑक्शन इवेंट में महवश पूरी तैयारी के साथ पहुंचीं और सफेद ड्रेस में नजर आईं. महवश ने खुद बोली लगाकर टीम को खरीदा और एलान किया कि उनकी टीम के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज Shaun Marsh होंगे.

बता दें कि Shaun Marsh का T20 करियर शानदार रहा है और उनकी मौजूदगी टीम को एक प्रोफेशनल टच देगी.

ये भी पढें: Yuzvendra Chahal on Divorce With Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा से तलाक और मानसिक संघर्ष पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो में जानें स्टार स्पिनर ने क्या कहा?

'Team RJ Mahvash लॉक्ड विद कैप्टन Shaun Marsh '

CLT10 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य क्या है?

इस लीग का मकसद टेनिस बॉल क्रिकेट को एक प्रोफेशनल मंच देना है और इसे बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाना है. RJ महवश के अलावा और भी कई सेलिब्रिटी इस लीग से जुड़े हैं. Sunny Leone और Prince Narula जैसे नामचीन चेहरे भी अपनी-अपनी टीमें लेकर मैदान में उतर रहे हैं.

Sunny Leone और Prince Narula ने भी उतारी अपनी टीम

इस पूरे ऑक्शन को अनुभवी स्पोर्ट्स प्रजेंटर चारू शर्मा ने होस्ट किया. इस दौरान सबसे महंगी बोली खिलाड़ी जिग्नेश पटेल की लगी, जिन्हें ISPL में चेन्नई सिंगम्स के लिए खेलते देखा गया है. उन्हें Mighty Mavericks टीम ने 12.25 करोड़ रुपये की बोली में खरीदा. यह टीम मशहूर सिंगर जैसमीन सैंडलास की है.

RJ महवश ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की टीम खरीदने की खुशी

टीम मिलने के बाद RJ महवश ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ यह खुशी शेयर की. उन्होंने लिखा, "Team RJ Mahvash locked with Captain Shaun Marsh". उनका ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स उनकी इस नई जर्नी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

क्या सच में RJ महवश और युजवेंद्र चहल के बीच कुछ चल रहा है?

वहीं दूसरी तरफ, इस टूर्नामेंट से पहले चर्चा थी कि RJ महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच कुछ चल रहा है. लेकिन हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में चहल ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया. उन्होंने कहा, "नहीं, ऐसा कुछ नहीं है. लोग जो चाहें वो सोच सकते हैं."

उन्होंने ये भी बताया कि वो ब्रेकअप के दौर से गुजर रहे हैं, और ऐसी बातें चीजों को और मुश्किल बना देती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी