क्रिकेट

अंबाती रायुडू के लिए विश्व कप से अनदेखी निश्चित तौर पर काफी पीड़ादायक रही होगी: वीरेंद्र सहवाग

मौजूदा विश्व कप की टीम से दो बाद अनदेखी होने के बाद रायुडू ने बिना कोई कारण बताए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया.

अंबाती रायुडू के लिए विश्व कप से अनदेखी निश्चित तौर पर काफी पीड़ादायक रही होगी: वीरेंद्र सहवाग
अंबाती रायडू और वीरेंद्र सहवाग

नयी दिल्ली: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बुधवार को कहा कि क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायुडू के लिए विश्व कप टीम से अनदेखी पीड़ादायक रही होगी. मौजूदा विश्व कप की टीम से दो बाद अनदेखी होने के बाद रायुडू ने बिना कोई कारण बताए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया. उनके इस फैसले से सभी चौक गए. बताया जा रहा है कि वर्ल्ड कप की टीम में सिलेक्शन नहीं होने की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया.

सहवाग ने ट्वीट किया, ‘‘अंबाती रायुडू के लिए विश्व कप से अनदेखी निश्चित तौर पर काफी पीड़ादायक रही होगी. मैं संन्यास के बाद उन्हें जीवन में शुभकामनाएं देता हूं.’’

सैंतीस साल के रायुडू का ब्रिटेन में हो रहे विश्व कप के लिए भारत की आधिकारिक स्टैंड बाई सूची में शामिल किया गया था लेकिन चोटिल होने के कारण आलराउंडर विजय शंकर के बाहर होने के बावजूद उनकी अनदेखी की गई. टीम प्रबंधन के जोर देने पर मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया और इन घटनाओं से रायुडू निराश थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).