Who is Ayush Mhatre? कौन है धोनी का नया तुरुप का इक्का आयुष म्हात्रे जिसे CSK में किया गया है शामिल, ऋतुराज गायकवाड़ हुए है चोटिल

आयुष म्हात्रे सलामी बल्लेबाज है, जिनकी उम्र महज 17 साल है. म्हात्रे का उदय उल्लेखनीय रहा है, पिछले साल रणजी के एक मैच में उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 176 रनों की मैराथन पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

Ayush Mhatre

Who is Ayush Mhatre?  देश की अर्थिख राजधानी मुंबई क्रिकेट के नए टैलेंट को उभारने के लिए भी मशहूर है. इसी शहर से अब एक और होनहार खिलाड़ी विश्व पटल पर अपना डंका बजाने के लिए बेकरार है. इस खिलाडी का नाम है आयुष म्हात्रे. भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाने के बाद अब इस खिलाड़ी को ऋतुराज गायकवाड़ की जगह CSK की टीम में जगह मिली है. ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल है और उनकी जगह धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया है. दाएं हाथ के खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल किया गया है. म्हात्रे डोमेस्टिक सर्किट में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर है. आयुष म्हात्रे एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और उनकी क्रिकेट करियर में उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन होता है.

कौन है आयुष म्हात्रे:

आयुष म्हात्रे सलामी बल्लेबाज है, जिनकी उम्र महज 17 साल है. म्हात्रे का उदय उल्लेखनीय रहा है, पिछले साल रणजी के एक मैच में उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ 176 रनों की मैराथन पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. रहाने, अय्यर और शिवम दुबे जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के बीच उन्होंने आक्रामकता के साथ संयम का संयोजन करते हुए टीम में अपनी जगह बनाई है. आयुष म्हात्रे ने घरेलू क्रिकेट में कई रन बनाए हैं और अपनी बल्लेबाजी की प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. आयुष म्हात्रे ने लिस्ट ए क्रिकेट में 7 विकेट लिए हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा का विकेट भी शामिल है.

CSK 2025 IPL का सफ़र:

चेन्नई की टीम के लिए ये सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. टीम ने सात मैच खेले है जिसमे से महज 1 मैच ही जीत सकी है. उन्हें लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसी बीच कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के कोहनी में फ्रैक्चर के चलते पूरे सीजन से बाहर हो जाने से टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें