Akash Deep Wedding: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, वाराणसी में शिव मंदिर थीम पर सजी शाही शादी
शादी समारोह में करीब 300 से अधिक मेहमान शामिल हुए. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी मेहमानों को क्यूआर कोड स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया. समारोह में परिवार, रिश्तेदारों के अलावा आकाशदीप के करीबी दोस्त और कई खास मेहमान भी मौजूद रहे.
Akash Deep Marries Akshita Raj: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप बुधवार को वाराणसी में अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंध गए. दोनों की शादी शहर के ताज गंगेज होटल में बेहद भव्य अंदाज में संपन्न हुई. इस खास समारोह की थीम शिव मंदिर पर आधारित रखी गई थी, जिसने मेहमानों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
शादी समारोह में करीब 300 से अधिक मेहमान शामिल हुए. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी मेहमानों को क्यूआर कोड स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया. समारोह में परिवार, रिश्तेदारों के अलावा आकाशदीप के करीबी दोस्त और कई खास मेहमान भी मौजूद रहे.
तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे
आकाशदीप पारंपरिक शेरवानी और साफा पहने नजर आए, जबकि दुल्हन अक्षिता राज लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में बेहद आकर्षक दिखीं. सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर क्रिकेट प्रशंसक और शुभचिंतक दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं.
हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले आकाशदीप के लिए यह साल निजी जीवन में भी बेहद खास बन गया है. शादी के बाद फैंस उन्हें वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.