Ind vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 के साथ सीरीज कब्जा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 की क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी.....

रोहित शर्मा (Photo Credit: twitter)

चेन्नई:  तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 के साथ सीरीज कब्जा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 की क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. यहां एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में चेन्नई के दर्शकों को अपने स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की कमी खलेगी, जिन्हें मौजूदा और आगामी आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है. नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कोलकाता और लखनऊ में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम प्रबंधन ने मुख्य गेंदबाजों उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को तीसरे मैच से आराम दिया है.

ऐसे में मेजबान टीम अपने रिजर्व खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम को अंतिम एकादश में मौका दे सकती है. बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर टीम के मुख्य अस्त्र होंगे, जिन्होंने दूसरे मैच में बेहतरीन शतक लगाया था.  रोहित के अलावा शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिका और ऋषभ पंत के कंधों पर भी रन बनाने की जिम्मेदारी होगी. हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम प्रबंधन युजवेंद्र चहल, लेफ्ट आर्म स्पिनर क्रुणाल पांड्या, सुंदर और नदीम में से किसे मैदान पर उतारती है.

दूसरी तरफ , मेहमान वेस्टइंडीज टीम जीत के साथ दौरे का अंत करना चाहेगी. अपने स्टार बल्लेबाजों क्रिस गेल और इविन लुईस की गैर मौजूदगी में खेल रही मेहमान टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज पिछले दो मैचों में असफल रहे हैं. मेहमान टीम अगर भारत को बैकफुट पर धकेलना चाहती है तो कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट और शिमरोन हेटमेर को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी. गेंदबाजी में ओशाने थॉमस ही भारतीय बल्लेबाजों को कुछ हद तक परेशान कर पाएं हैं. बाकी गेंदबाज अहम अवसरों पर महंगे साबित हुए हैं.

यह भी पढ़ें:   महिला टी-20 वर्ल्डकप: कल से शुरू हो रहा है क्रिकेट का महाकुंभ, यह धुरंधर बनेंगी टीम इंडियन का हिस्सा, जानें पूरी डीटेल्स

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश, राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, सिद्धार्थ कौल, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज नदीम, और खलील अहमद.

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), फाबियान एलन, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेर, इविन लुइस, ओबेड मैक्कोय, एशले नर्स, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, केरन पोलार्ड, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ओशाने थॉमस.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू