T20 में रोहित शर्मा के बाद ये दिग्गज खिलाड़ी बन सकते है टीम इंडिया के अगले उपकप्तान, यहां देखें पूरी लिस्ट

रोहित शर्मा का टी20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान रिकॉर्ड बढ़िया है और यही वजह है कि विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का अगला कप्तान बनाया जा सकता हैं. रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही टीम में बड़ा बदलाव हो सकता हैं. टीम इंडिया में ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं, जो रोहित शर्मा के बाद उपकप्तानी के दावेदार होंगे.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (India) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) के बाद विराट कोहली कप्तानी छोड़ देंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद कोहली इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़कर सिर्फ अपनी बैटिंग पर फोकस करेंगे. विराट कोहली की जगह कप्तानी की रेस में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सबसे आगे हैं. T20 World Cup के बाद विराट कोहली छोड़ेंगे T20 की कप्तानी, ट्वीट कर किया ऐलान

रोहित शर्मा का टी20 फॉर्मेट में बतौर कप्तान रिकॉर्ड बढ़िया है और यही वजह है कि विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को टीम इंडिया का अगला कप्तान बनाया जा सकता हैं. रोहित शर्मा के कप्तान बनते ही टीम में बड़ा बदलाव हो सकता हैं. टीम इंडिया में ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं, जो रोहित शर्मा के बाद उपकप्तानी के दावेदार होंगे.

ये खिलाड़ी बन सकते है टीम इंडिया के अगले उपकप्तान-

जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी20 फॉर्मेट में उपकप्तानी के प्रबल दावेदारों में से एक हैं. जसप्रीत बुमराह टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के मुख्य सदस्य हैं. जसप्रीत बुमराह टी20 उपकप्तान के रोल में खुद को साबित कर सकते हैं. जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा की अच्छी बनती भी है. बीसीसीआई बुमराह को टी20 में अगला उपकप्तान बना सकती हैं.

श्रेयस अय्यर

टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत साल 2017 में की थी. आईपीएल 2018 में श्रेयस अय्यर को गौतम गंभीर की जगह दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया था. उन्होंने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को पिछले आईपीएल में फाइनल तक पहुंचाया था. उपकप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर भी बने हुए हैं.

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत टीम इंडिया के अगले टी20 उपकप्तान हो सकते हैं. पंत ने पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए पंत ने शानदार काम किया है. दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में टॉप पर है. अगर दिल्ली इस बार आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रहती है तो फिर पंत को टीम इंडिया की उपकप्तानी भी मिल सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट