एली अवराम के बाद अब बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ?
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री एली अवराम के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी.डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब ये दोनों साथ नहीं हैं और हार्दिक ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं.
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री एली अवराम के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. इन दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया गया था. साथ ही इन दोनों की साथ में कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी पर अब हार्दिक और एली के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है. डीएनए की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब ये दोनों साथ नहीं हैं और हार्दिक ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि कमिटमेंट इश्यूज के कारण इन दोनों ने ब्रेक अप करने का फैसला लिया.
डीएनए के सूत्रों के मुताबिक, "एली हार्दिक से कमिटमेंट चाहती थी पर हार्दिक इस रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा सीरियस नहीं थे और इस वजह से उन दोनों के बीच बहुत झगड़े हो रहे थे. इसलिए हार्दिक और एली ने अलग होने का निर्णय लिया." कहा जा रहा है कि ईशा गुप्ता और हार्दिक की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने फोन नंबर्स एक्सचेंज किए और एक दूसरे से चैट भी करने लगे.
ईशा गुप्ता की बात करें तो वह पिछले साल आई फिल्म 'बादशाहों' में नजर आई थी. इस फिल्म में अजय देवगन, इलियाना डीक्रूज, इमरान हाश्मी, संजय मिश्रा और विद्युत जामवाल जैसे सितारें भी अहम भूमिका में थे. 'बादशाहों' का निर्देशन मिलन लुथरिया ने किया था और यह फिल्म 1 सितम्बर, 2017 को रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2018 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

