Afghanistan vs South Africa 1st ODI 2024 Preview: पहले वनडे में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें हेड टू हेड, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 18 सितंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनो टीमों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

AFG vs SA (Photo: @ACBofficials/@ProteasMenCSA)

Afghanistan National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 1st ODI 2024 Preview: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 18 सितंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनो टीमों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान की कमान हश्मतुल्लाह शहीदी को सौंपी गई हैं. रहमत शाह को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है. इसके अलावा राशिद खान इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. दक्षिण अफ्रीका ने केशव महाराज, कागिसो रबाडा, डेविड मिलर, मार्को जेनसन और हेनरिक क्लासेन जैसे सात खिलाड़ियों को आराम दिया है. जबकि 2027 के वनडे विश्व कप के लिए खिलाड़ियों का पूल बनाने के लिए 'नए खिलाड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है. यह भी पढें: Afghanistan vs South Africa 1st ODI 2024 Live Streaming: पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को कड़ी चुनौती देगी अफगानिस्तान की टीम, यहां जानें कब-कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच वनडे में हेड टू हेड आंकड़े

अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक वनडे में दो बार भीड़ चुकी है. जिसमें दोनों मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है. जबकि अफगानिस्तान को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अफगानिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाए हैं. क्विंटन डी कॉक ने दो मैचों में 109 रन बनाए हैं. हालांकि क्विंटन डी कॉक इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि उन्होंने ने वनडे इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान की ओर से अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने एक मैच में 97 रन बनाए हैं. दोनों टीमें आखिरी बार 2023 के वर्ल्ड कप में वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में भिड़ी थी.

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): राशिद खान, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अजमतुल्लाह उमरजई, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी और लिजाड विलियम्स ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ और कप्तान एडेन मार्कराम और राशिद खान के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज़ और नंद्रे बर्गर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच 18 सितम्बर शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इसे आधे घंटे पहले होगा.

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 2024 की लाइव स्ट्रीम भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस पहला वनडे मैच का लुफ्त यहां से उठा सकतें हैं. हालांकि भारत में किसी टेलीविजन पर इसका प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

अफगानिस्तान टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रियाज़ हसन, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, राशिद खान, नांग्याल खरोती , अल्लाह मोहम्मद ग़ज़नफ़र, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, बिलाल सामी, नवीद जादरान और फ़रीद अहमद मलिक.

दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, नकाबायोमजी पीटर, एंडिले सिमेलाने, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, लिजाड विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\