Afghanistan National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, United Arab Emirates T20I Tri-Series 2025 4th Match Prediction: संयुक्त अरब अमीरात टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का चौथा मुकाबला आज यानी 2 सितंबर को अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium, Sharjah) में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रहीं हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहीं हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढें: Afghanistan vs Pakistan, 4th Match Tri-Series 2025 Sharjah Pitch Report And Weather Update: शारजाह में पाकिस्तान के बल्लेबाज मचाएंगे या अफगानिस्तान के गेंदबाज लेंगे बदला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की तैयारियों के मद्देनजर यूएई की मेजबानी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें ऐतिहासिक शारजाह में 29 अगस्त से टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज खेली जाएगी. तीनों टीमें सीरीज में एक-दूसरे से कुल दो-दो मैच खेलेगी, जिसमें टॉप-2 टीमें 7 सितंबर को फाइनल खेलेंगी.
यह सीरीज राशिद खान की टीम के लिए एशिया कप से पहले अपनी रणनीतियों ध्यान देने और संयोजनों का आकलन करने का एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है. एशिया कप के ग्रुप-स्टेज प्रतिद्वंद्वियों में से एक, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला, इस चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करेगा. इन दोनों के बीच ये इस ट्राई सीरीज का दूसरा मैच है. इसके पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को चारो खाने चित्त कर दिया था और बढ़त हासिल कर ली थी. ऐसे में अफगानिस्तान वापसी करना चाहेगी.
ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद पाकिस्तान और यूएई के बीच भिड़ंत 4 सितंबर को होगी, जबकि अफगानिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट आठ टीमों के एसीसी एशिया कप 2025 से पहले तीन टीमों को आदर्श तैयारी का अवसर प्रदान करेगा जो 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा. ये अभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेले जाएंगे.
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (AFG vs PAK T20I Head To Head)
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल आठ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने पांच मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम को महज तीन मैचों में ही जीत नसीब हुई हैं. इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (AFG vs PAK Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. पाकिस्तान की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे ट्राई सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
पाकिस्तान की जीत की संभावना: 55%
अफगानिस्तान की जीत की संभावना: 45%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PAK vs AFG 4th T20I Likely Playing XI)
अफगानिस्तान (AFG Likely Playing XI): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, राशिद खान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक.
पाकिस्तान (PAK Likely Playing XI): फखर जमान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर),सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी.
नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY