Afghanistan vs New Zealand, Only Test Likely Playing XI: एकमात्र टेस्ट में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

न्यूजीलैंड की टीम को दिग्गज आलराउंडर रचिन रवींद्र से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है. रचिन रवींद्र के अलावा ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल टीम में शामिल अन्य स्पिनर हैं. फिलहाल मैट हेनरी न्यूजीलैंड के शानदार तेज गेंदबाज हैं लेकिन कप्तान टिम साउदी का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ हैं.

अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

Afghanistan National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: अफ़गानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कल यानी 9 सिंतबर से इकलौता टेस्ट खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड (Greater Noida Sports Complex Ground) में सुबह9:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीम के कप्तान 9 बजे टॉस के लिए मैदान पर नजर आएंगे. लेकिन इस मुकाबले के पहले दिन बारिश का साया मंडरा रहा हैं. Afghanistan vs New Zealand, Only Test Head To Head Record: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कल से खेला जाएगा एकमात्र टेस्ट, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़ें

एक तरफ जहां अफगानिस्तान का इरादा उलटफेर करने का होगा तो वहीं न्यूजीलैंड इस मुकाबले को अपने नाम करना चाहेगी. इस इकलौते टेस्ट में जहां अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी के हाथों में हैं. वहीं, न्यूज़ीलैण्ड की अगुवाई टिम साउदी करते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड का अफगानिस्तान के खिलाफ यह पहला टेस्ट मैच होगा. राशिद खान चोट के कारण यह मैच नहीं खेल पाएंगे. अफगानिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है. इसी वजह से इस मैच के नतीजे का डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

न्यूजीलैंड की टीम को दिग्गज आलराउंडर रचिन रवींद्र से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है. रचिन रवींद्र के अलावा ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल टीम में शामिल अन्य स्पिनर हैं. फिलहाल मैट हेनरी न्यूजीलैंड के शानदार तेज गेंदबाज हैं लेकिन कप्तान टिम साउदी का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें टेस्ट क्रिकेट में पहले कभी आमने-सामने नहीं हुई हैं. दोनों टीमों के बीच यह पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. अफगानिस्तान ने साल 2017 में टेस्ट दर्जा हासिल किया था. अफगानिस्तान की टीम का यह केवल दसवां टेस्ट मैच होगा. पिछले तीन मैच में अफगानिस्तान की टीम को बांग्लादेश, श्रीलंका और आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था. अफगानिस्तान की टीम इससे पहले आयरलैंड, बांग्लादेश और जिंबॉब्वे को हरा चुका है.

बता दें कि अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच का भारत में सीधा प्रसारण नहीं होगा. इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर होगा. इसके अलावा इस मुकाबले की पल-पल की जानकारी आप लेटेस्टली की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभवित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, रियाज हसन, इकराम अलीखेल (विकेटकीपर), शाहिदुल्लाह, कैस अहमद, अजमतुल्ला उमरजई, जहीर खान, जिया-उर-रहमान, निजात मसूद.

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (कप्तान), मिशेल सेंटनर, अजाज पटेल, मैट हेनरी.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों से रौंदा, सीरीज में किया 1-1 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\