क्रिकेट

Afghanistan Beat Zimbabwe, 2nd T20I Match 2024 Full Highlights: दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 50 रनों से हराया, राशिद खान ने चटकाए तीन विकेट, यहां देखें ZIM बनाम AFG मैच का पूरा हाइलाइट्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 49 रन के स्कोर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.4 ओवर में महज 103 रन बनाकर सिमट गई. जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली. सिकंदर रजा के अलावा सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 27 रन बनाए.

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (Photo: @ACBofficials/@ZimCricketv)

Zimbabwe National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 2nd T20 Match 2024 Scorecard Update: जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 13 दिसंबर को खेल गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया. दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 50 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इस सीरीज में जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में हैं. जबकि, अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहे हैं. Afghanistan Beat Zimbabwe, 2nd T20I Match 2024 Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 50 रनों से दी शिकस्त, राशिद खान ने की घातक गेंदबाज, सीरीज 1-1 की बराबरी पर; यहां देखें ZIM बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

यहां देखें ZIM बनाम AFG मैच का पूरा हाइलाइट्स:

इस बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 33 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 153 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से दरवेश रसूली ने सबसे ज्यादा 58 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस तूफानी पारी के दौरान दरवेश रसूली ने 42 गेंदों पर छह चौका और एक छक्का लगाए. दरवेश रसूली के अलावा अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 28 रन बनाए.

दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम को ट्रेवर ग्वांडू ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. जिम्बाब्वे की ओर से ट्रेवर ग्वांडू और रयान बर्ल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. ट्रेवर ग्वांडू और रयान बर्ल के अलावा ब्लेसिंग मुजाराबानी ने एक विकेट लिए. जिम्बाब्वे की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 154 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 49 रन के स्कोर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.4 ओवर में महज 103 रन बनाकर सिमट गई. जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली. सिकंदर रजा के अलावा सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 27 रन बनाए.

अफगानिस्तान की टीम को नवीन-उल-हक ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान और नवीन-उल-हक ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. राशिद खान और नवीन-उल-हक के अलावा मुजीब उर रहमान ने दो विकेट लिए. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल यानी 14 दिसंबर को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शाम पांच बजे से खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2024 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).