AFG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए नुवान प्रदीप को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सातवें मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sophia Gardens) मैदान में बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंकाई (Sri Lanka) टीम ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को 35 रनों से हराते हुए इस वर्ल्ड कप की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है.

नुवान प्रदीप (Photo Credits: Getty Images)

AFG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सातवें मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sophia Gardens) मैदान में बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंकाई (Sri Lanka) टीम ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को 35 रनों से हराते हुए इस वर्ल्ड कप की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है. श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप (Nuwan Pradeep) को मैन ऑफ द मैच (Man Of The Match) का अवार्ड दिया गया है.

बता दें कि आज नुवान प्रदीप (Nuwan Pradeep) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 9 ओवरों के स्पेल में मात्र 31 रन खर्च करते हुए अफगानिस्तान (Afghanistan) के चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. प्रदीप ने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जाजई, हश्मतुल्लाह शहीदी, कप्तान गुलबदीन नैब और राशिद खान को अपना शिकार बनाया.

यह भी पढ़ें- AFG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: नुवान प्रदीप और मलिंगा की घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रनों पर हुई ढेर, श्रीलंका ने 35 रनों से हराया

बता दें कि आज टॉस हारने के बाद श्रीलंकाई टीम ने बारिश से बाधित मैच में 41ओवरों में 202 रन बनाए. डकवर्थ लुईस नियम के तहत अफगानिस्तान को 187 रनों का लक्ष्य दिया गया, लेकिन अफगानिस्तान की पूरी टीम 32.4 ओवरों में मात्र 152 रनों पर ही ऑल आउट हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े