क्रिकेट

AFG vs AUS Champions Trophy 2025 Dream11 Team Prediction: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मैच अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 28 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमें इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी.

AFG vs AUS Champions Trophy 2025 Dream11 Team Prediction: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम
Australia (Photo: X)

Afghanistan National Cricket Team vs Australia National Cricket Team ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मैच अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 28 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा. सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमें इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी. अफगानिस्तान की टीम को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लेकिन दूसरे मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड को 8 रन से हराया. इसके साथ ही अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस में अपने आप को जीवित रखी. वहीं इंग्लैंड बाहर हो गई.

यह भी पढें: IND vs NZ Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार है विराट कोहली का रिकॉर्ड, आंकड़ों में देखें 'रन मशीन' का प्रदर्शन

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया. जबकि दूसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया. हालांकि ऑस्ट्रेलिया की नजरें अब अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने पर होगी. अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी के हाथों में होगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

 

पिच रिपोर्ट

यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां टूर्नामेंट के पहले दो मैच हाई स्कोरिंग वाले थे. चारों पारियों में टीमें 300 से ज़्यादा रन बनाने में सफल रहीं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ़ 352 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। दूसरे मैच में अफ़गानिस्तान ने 325 रन बनाने के बाद भी इंग्लैंड को सिर्फ़ 8 रनों से हराया। गेंदबाज़ों को सतह से बहुत कम मदद मिलने के कारण बल्लेबाज़ों के एक बार फिर से मैच पर हावी होने की संभावना है। इसके अलावा बल्लेबाज एक बड़ी पारी भी खेल सकतें हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: जोश इंगलिस और एलेक्स कैरी. इसके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज़ भी हैं. (किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: इब्राहिम जादरान, मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (स्टीवन स्मिथ की जगह एक गेंदबाज अधिक शामिल कर सकतें हैं)

ऑलराउंडर्स: अजमतुल्लाह उमरजई, ग्लेन मैक्सवेल, गुलबदीन नायब  (अपने चॉइस के अनुसार जा सकते हैं)

गेंदबाज: एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, राशिद खान

कप्तान और उपकप्तान: ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई (उपकप्तान)

टीमों की संभावित प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2025 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).