IND 41/2 in 25 Overs at Dinner Break: सलामी बल्लेबाजों ने फिर किया निराश, कोहली-पुजारा पर दारोमदार, जानें अब-तक के खेल की मुख्य बातें

भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर गुरुवार को शुरू हुए डे-नाइट टेस्ट में डिनर टाइम तक अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं. भारत ने पृथ्वी शॉ (0) और मयंक अग्रवाल (17) के विकेट गंवाए हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 25 ओवरों का सामना करते हुए 1.64 के औसत से रन बटोरे हैं.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

एडिलेड, 17 दिसम्बर: भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) मैदान पर गुरुवार को शुरू हुए डे-नाइट टेस्ट में डिनर टाइम तक अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 41 रन बना लिए हैं. भारत ने पृथ्वी शॉ (0) (Prithvi Shaw) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) (17) के विकेट गंवाए हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 25 ओवरों का सामना करते हुए 1.64 के औसत से रन बटोरे हैं. चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 17 और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 5 रनों पर नाबाद हैं. पुजारा ने हालात के अनुरूप बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों का सामना किया है जबकि कोहली ने 22 गेंदों का सामना किया है.

अपना दूसरा डे-नाइट टेस्ट खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मयंक अग्रवाल क साथ पारी की शुरुआत करने आए शॉ पारी की दूसरी गेंद पर ही मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) द्वारा बोल्ड कर दिए गए. मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (Pat Cummins) और जोस हाजलेवुड (Josh Hazelwood) की अनुशासित तिकड़ी के आगे संघर्षरत भारतीय बल्लेबाजों ने पैर जमाने का प्रयास शुरू किया. मयंक और चेतेश्वर पुजारा सम्भलकर खेल रहे थे.

यह भी पढ़े: India vs Australia 1st Test 2020 Live Streaming Online on Sony LIV and Sony SIX: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को ऐसे देखें लाइव.

स्कोर धीरे-धीरे बेहतरी की ओर बढ़ता दिख रहा था लेकिन तभी दुनिया के नम्बर-1 टेस्ट गेंदबाज कमिंस ने 32 के कुल योग पर मयंक को बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया. मयंक ने 40 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए. इसके बाद पुजारा का साथ देने कप्तान कोहली आए, जो इस चार मैचों की सीरीज का पहला और अंतिम टेस्ट खेल रहे हैं. इसके बाद वह अपने पहले बच्चे के जन्म के अवसर पर परिजनों के साथ रहने के लिए स्वदेश लौट जाएंगे.

पुजारा और कोहली ने इसके बाद हालांकि टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया लेकिन दोनों ने काफी धीमी बैटिंग की है. दोनों ने मयंक के आउट होने के बाद सात ओवर खेले हैं और सिर्फ नौ रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट