क्रिकेट

Adelaide Strikers vs Sydney Sixers BBL 2025 Live Streaming: आज एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बिग बैश लीग 2024-25 का 35वां मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच आज यांनी 15 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टूर्नामेंट में अब तब 8 मैच खेले हैं. जिसमें 3 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है.

Adelaide Strikers vs Sydney Sixers BBL 2025 Live Streaming: आज एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच होगी काटें की टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
ADS vs SYS (Photo: @BBL/@StrikersBBL)

Adelaide Strikers vs Sydney Sixers 35th Match Big Bash League 2024-25 Live Streaming: बिग बैश लीग 2024-25 का 35वां मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच आज यांनी 15 जनवरी को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा.  एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टूर्नामेंट में अब तब 8 मैच खेले हैं. जिसमें 3 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. अंक तालिका में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम 6  अंकों के साथ छठें स्थान पर है. दूसरी ओर, सिडनी सिक्सर्स ने टूर्नामेंट में मिला-जुला सा प्रदर्शन किया है. सिडनी सिक्सर्स ने टूर्नामेंट में 8 मैच खेले हैं. जिसमें 5 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. सिडनी सिक्सर्स की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

यह भी पढें: IND W vs IRE W 3rd ODI 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारतीय महिला बनाम आयरलैंड महिला आखिरी वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स

बिग बैश लीग 2024-25 में एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच 35वां मुकाबला कब खेला जाएगा?

बिग बैश लीग 2024-25 में एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच 35वां मुकाबला 15 जनवरी बुधवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

बिग बैश लीग 2024-25 में एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच 35वां मुकाबला कहां देखें?

बिग बैश लीग 2024-25 में एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच 35वें मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.

दोनों टीमों की स्क्वाड

एडिलेड स्ट्राइकर्स टीम: मैथ्यू शॉर्ट (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), डी आर्सी शॉर्ट, ओली पोप, एलेक्स रॉस, जेमी ओवरटन, ब्रेंडन डोगेट, लियाम हास्केट, जॉर्डन बकिंघम, लॉयड पोप, जेक वेदरल्ड, हैरी मैनेंटी, लियाम स्कॉट, हेनरी थॉर्नटन

सिडनी सिक्सर्स टीम: जोश फिलिप (विकेट कीपर), मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, बेन ड्वार्शिस, जॉर्डन सिल्क, जैक एडवर्ड्स, जोएल डेविस, हेडन केर, सीन एबॉट, टॉड मर्फी, लैचलन शॉ, जाफर चौहान, बेन मैनेंटी, मिशेल पेरी

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2025 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).