कभी मोटापे के कारण उपेक्षा झेलने वाले आबिद अली बने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए सितारे, घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान रचा इतिहास

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने कभी मोटापे के कारण उसकी अनदेखी की थी लेकिन आबिद अली ने संयम नहीं छोड़ा और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान बल्लेबाजी में इतिहास रच डाला. आतंकवादी हमले के दस साल बाद अपनी सरजमीं पर हुए पहले टेस्ट में पाकिस्तान के लिये सब कुछ निराशाजनक रहा लेकिन आबिद के रूप में उसे नया सितारा जरूर मिल गया. बारिश के कारण पहला टेस्ट ड्रा रहा.

पाकिस्तानी क्रिकेटर आबिद अली (Photo Credits: Twitter @Waqar Younis)

रावलपिंडी: पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने कभी मोटापे के कारण उसकी अनदेखी की थी लेकिन आबिद अली (Abid Ail) ने संयम नहीं छोड़ा और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के दौरान बल्लेबाजी में इतिहास रच डाला. आतंकवादी हमले के दस साल बाद अपनी सरजमीं पर हुए पहले टेस्ट में पाकिस्तान (Pakistan) के लिये सब कुछ निराशाजनक रहा लेकिन आबिद के रूप में उसे नया सितारा जरूर मिल गया. बारिश के कारण पहला टेस्ट ड्रा रहा. इस टेस्ट में आबिद ने शतक जड़ा और वनडे तथा टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के साथ सैकड़ा जमाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए.

उन्होंने रावलपिंडी में नाबाद 109 रन बनाये जबकि मार्च में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ 112 रन की पारी खेली थी. बत्तीस बरस के आबिद को हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता देर से मिली. लाहौर के मोजांग इलाके के रहने वाले आबिद को शहर के चयनकर्ताओं ने भी एक बार खारिज कर दिया था. उन्होंने इस्लामाबाद के लिये खेलते हुए 2012. 13 सत्र में 1083 रन बनाए.

यह भी पढ़ें: मिकी आर्थर का छलका दर्द, कहा- पाकिस्तान क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए मैंने पूरी कोशिश की

इसके बावजूद वह राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान नहीं खींच सके जिनका तर्क था कि वह मोटा है और फिट भी नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ पांच रन पर आउट होने के बाद उसे वनडे विश्व कप की टीम में भी नहीं रखा गया. इससे उसने अपने आदर्श भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मिलने का मौका भी गंवा दिया. उसने कहा, "मैं तेंदुलकर से नहीं मिल सका क्योंकि मैं विश्व कप टीम में नहीं था. मैने सब्र नहीं छोड़ा और मुझे पता था कि मेरा टाइम भी आयेगा."

सितंबर में कायदे आजम ट्राफी में सिंध के लिये नाबाद 249 रन बनाने वाले आबिद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम में मौका मिला. दोनों टेस्ट में हालांकि वह टीम में जगह नहीं बना सके. पाकिस्तान को दोनों में बुरी तरह पराजय झेलनी पड़ी. आखिर में उन्हें रावलपिंडी टेस्ट में मौका मिला. बारिश के कारण पहले तीन दिन 91. 3 ओवर ही फेंके जा सके और चौथे दिन खेल नहीं हो सका. पांचवें दिन आबिद ने हालांकि शतक जड़ डाला.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड