दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने आगामी बिग बैश लीग (Big Bash League) से हटने का फैसला किया है. पिछले महीने ऐसे संकेत आए थे कि डिविलियर्स ने बीबीएल में फिर से खेलने की इच्छा जताई है.

एबी डी विलियर्स (Photo Credits: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने आगामी बिग बैश लीग (Big Bash League) से हटने का फैसला किया है. पिछले महीने ऐसे संकेत आए थे कि डिविलियर्स ने बीबीएल में फिर से खेलने की इच्छा जताई है.

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, डिविलियर्स ने अब खुद ही लीग के क्लबों से बता दिया है कि वह लीग में नहीं खेलने जा रहे हैं. डिविलियर्स ने आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए 13 मैचों में 442 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें- आईपीएल के बाद अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डी विलियर्स इस लीग में खेलते हुए आ सकते हैं नजर

इस बीच, सीए के टूर्नामेंट व लीग प्रमुख एंथनी एवेरार्ड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, "एक क्लब में अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी, लेकिन अब पूरे सीजन के दौरान छह खिलाड़ियों को अनुबंधित और जरूरत के हिसाब से उन्हें रोटेट किया जा सकता है."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े