RR vs LSG IPL 2025 Live Streaming: डबल हेडर में आज शाम खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कड़क मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव प्रसारण का लुफ्त
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी जैसे विभिन्न डिवाइसेज पर इस मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है.
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ज़बरदस्त भिड़ंत होने वाली है. यह मुकाबला लीग स्टेज का 36वां मैच होगा और दोनों टीमों का यह आठवां मैच होगा. जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां एक ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक सात में से चार मुकाबले जीते हैं, वहीं राजस्थान रॉयल्स की स्थिति चिंताजनक है, जिन्होंने सात में से सिर्फ दो मुकाबलों में जीत हासिल की है. लीग स्टेज के आधे पड़ाव के बाद यह मुकाबला राजस्थान के लिए काफी अहम हो गया है. अगर यहां से भी हार मिलती है तो क्वालिफायर में पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम हो जाएंगी. यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानें कैसे बनाएं बेस्ट माय11सर्किल ड्रीम फैंटेसी टीम
राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में तीन लगातार हार (डीसी, आरसीबी और जीटी के खिलाफ) झेलकर उतरेगी, वहीं एलएसजी का प्रदर्शन बीते कुछ मैचों में बेहतर रहा है. लखनऊ ने लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछला मैच गंवाया था. इन दोनों टीमों की इस सीज़न में पहले भी एक बार भिड़ंत हो चुकी है, जहां मुकाबला अंतिम ओवर तक गया था और लखनऊ ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी. ऐसे में जयपुर में होने वाला यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए बदला लेने का बड़ा मौका होगा.
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 36वां मुकाबला 19 अप्रैल(शनिवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस ठीक 7:00 बजे होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

