BCCI Secretary Jai Shah Became Father: बीसीसीआई सचिव जय शाह के घर आया नन्हा मेहमान, पत्नी ऋषिता पटेल ने दिया बेटे को जन्म; गृह मंत्री अमित शाह बने दादा
बीसीसीआई सचिव जय शाह के लिए 24 नवंबर, 2024 का दिन बेहद खास रहा, क्योंकि सऊदी अरब में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के पहले दिन उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिली है.
BCCI Secretary Jay Shah, Wife Rishita Blessed With Baby Boy: बीसीसीआई सचिव जय शाह के लिए 24 नवंबर, 2024 का दिन बेहद खास रहा, क्योंकि सऊदी अरब में आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के पहले दिन उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिली है. दरअसल, उनकी पत्नी ऋषिता पटेल शाह ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. जय शाह पहले से दो बेटियों के पिता हैं और अब उनका परिवार एक बेटे से और बढ़ गया है. इस तरह से जय शाह के पिता गृह मंत्री अमित शाह अब दादा बन चुके हैं, जिससे यह खुशी और भी बढ़ गई है.
जय शाह की इस खुशखबरी पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर जय शाह को बधाई दी है. जय शाह का परिवार और क्रिकेट जगत दोनों ही इस खुशी में शरीक हैं.
बीसीसीआई सचिव जय शाह के घर आया नन्हा मेहमान
Congratulations, @JayShah bhai! Wishing the baby a healthy and happy life! 🤗❤️
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) November 24, 2024
अगस्त 2024 में ICC के नए चेयरमैन बने थे जय शाह
बता दें, जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नए अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. अगस्त 2024 में हुए चुनाव में उन्हें इस पद के लिए चुना गया था. अब वह अगले माह से यह जिम्मेदारी संभालेंगे. जय शाह के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. जय शाह का करियर क्रिकेट प्रशासन में काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने 2009 में गुजरात क्रिकेट प्रशासन से अपनी शुरुआत की थी और 2019 में बीसीसीआई के सचिव बने थे.
इसके बाद से वह भारतीय क्रिकेट की दिशा में कई अहम फैसले लेने का हिस्सा रहे हैं. साथ ही, जय शाह एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
बिजनेसमैन की बेटी हैं ऋषिता पटेल
जय शाह ने 10 फरवरी 2015 को ऋषिता पटेल से शादी की थी, जो एक बिजनेसमैन गुणवंतभाई पटेल की बेटी हैं. जय और ऋषिता की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी. दोनों ने अपने-अपने परिवारों से रजामंदी मिलने के बाद शादी का फैसला किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

