फैंस ने Aakash Chopra से पूछा एक मैच का कितना लेते हैं तनख्वाह? खिलाड़ी ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज एवं मौजूदा समय में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने एक फैंस के सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब में दिया है. दरअसल चोपड़ा से उनके फैंस ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सवाल किया है कि वह एक मैच में कमेंटेटर के तौर पर कितनी वेतन लेते हैं?

आकाश चोपड़ा (Photo Credits: Instagram/cricketaakas)

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज एवं मौजूदा समय में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने एक फैंस के सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब दिया है. दरअसल चोपड़ा से उनके फैंस ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सवाल किया है कि वह एक मैच में कमेंटेटर के तौर पर कितनी वेतन लेते हैं? चोपड़ा ने अपने इस फैंस के सवाल का जवाब भी मजेदार तरीके से दिया है. चोपड़ा ने अपने इस फैंस के सवाल का जवाब देते हुए लिखा है, 'लड़की से उसकी उम्र और आदमी से उसकी तनख़्वाह नहीं पूछते, पगले.'

बता दें कि देश में आकाश चोपड़ा के हिंदी कमेंट्री के लोग बहुत बड़े दीवाने हैं. लोगों को उनके मैच विश्‍लेषण करने का अंदाज खुब भाता है. अक्सर देखा जाता है कि कमेंट्री के दौरान आकाश चोपड़ा अपने विचारों को मजबूती एवं तर्क के साथ लोगों के सामने रखते हैं. चोपड़ा मौजूदा समय में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 14वें सीजन में व्यस्त में हैं.

यह भी पढ़ें- BCCI के नए अनुबंध सूची से इन 2 अनुभवी खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका, कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हुए बाहर, ये 3 युवा खिलाड़ी बनें पहली बार करोड़पति

बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 10 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 19 पारियों में 23.0 की एवरेज से 437 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने देश की मशहूर टूर्नामेंट आईपीएल में सात मैच खेलते हुए छह पारियों में 8.8 की एवरेज से 53 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चंडीगढ़ में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट