क्रिकेट

2023 Men’s FIH Hockey World Cup IND vs NZ: क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मैच

Men's Hockey World Cup 2023: पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अपने पूल के सभी मुकाबले हो चुके हैं. अब वह क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से रविवार को टकराएगी. 19 जनवरी को हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने वेल्स को 4-2 से हराया था.

2023 Men’s FIH Hockey World Cup IND vs NZ: क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मैच
टीम इंडिया और वेल्स (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: ओडिशा (Odisha) में खेले जा रहे रहे 15वें हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup 2023) में टीम इंडिया (Indian Hockey Team) अब अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ रविवार को खेलेगी. यह क्रॉसओवर मुकाबला (Crossover Match) होगा. यहां जीत दर्ज करने वाली टीम को क्वार्टरफाइनल (Quarterfinal) में जगह मिलेगी. दोनों ही टीमें अपने-अपने पूल में टॉप पर नहीं रह सकी, यही वजह है कि इन टीमों को अब क्रॉसओवर मुकाबले खेलने होंगे.

पुरूष हॉकी वर्ल्ड कप में चार ग्रुप में 16 टीमें हैं. हर ग्रुप की विजेता टीम डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगी, वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीम क्रॉसओवर मुकाबलों के तहत क्वार्टर फाइनल तक पहुंच सकेंगी. टीम इंडिया ग्रुप-डी में थी, जहां इंग्लैंड 7 अंक के साथ टॉप पर रही. टीम इंडिया के भी 7 पॉइंट्स रहे लेकिन गोल डिफरेंस कम होने के कारण वह दूसरे पायदान पर रही. उधर, न्यूजीलैंड अपने पूल-सी में तीसरे पायदान पर रही थी. IND vs NZ 1st ODI 2023: हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में धीमी ओवर गति के लिए भारत पर लगा भारी जुर्माना

कब और कहां देखें मुकाबला

हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच यह क्रॉसओवर मुकाबला रविवार 22 जनवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम में होगा. इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एसडी और स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 एचडी पर किया जाएगा. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी+हॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी.

टीम इंडिया का पलड़ा रहेगा भारी

बता दें कि इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच स्पेन के खिलाफ 2-0 से जीता था. इसके बाद इंग्लैंड के साथ उसका मैच 0-0 से ड्रॉ रहा था. वहीं, तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने वेल्स के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज की थी. वहीं, न्यूजीलैंड को अपने पूल में नीदरलैंड्स और मलेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड की टीम को एकमात्र जीत चिली के खिलाफ मिली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).