Commonwealth Games 2026 Day 6 Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबलों का लाइव प्रसारण
27 जुलाई तक भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए हैं और पदक तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ है. मीराबाई चानू और शर्मिला धनखड़ ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाए हैं, जबकि कई अन्य खिलाड़ी भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं.
Commonwealth Games 2026 Day 6 Live Streaming: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रोमांच जारी है. मंगलवार, 28 जुलाई को प्रतियोगिता के छठे दिन भारतीय खिलाड़ी कई अहम मुकाबलों में उतरेंगे. वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, तैराकी, पैरा स्विमिंग और जिम्नास्टिक्स में भारत को पदकों की उम्मीद होगी. ऐसे में भारतीय खेल प्रेमी एक भी मुकाबला मिस नहीं करना चाहेंगे. आइए जानते हैं भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मुकाबलों का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं. Commonwealth Games 2026 Day 6: आज भारत के लिए मेडल की उम्मीदें, नीरूपमा देवी, हरजिंदर कौर समेत कई स्टार खिलाड़ी दिखाएंगे दम
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण कहां देखें?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के प्रसारण अधिकार भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. दर्शक अलग-अलग भाषाओं में विभिन्न चैनलों पर मुकाबलों का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.
- Sony Sports Ten 2 / Sony Sports Ten 2 HD – अंग्रेजी कमेंट्री
- Sony Sports Ten 3 Hindi / Sony Sports Ten 3 HD Hindi – हिंदी कमेंट्री
- Sony Sports Ten 4 / Sony Sports Ten 4 HD – तमिल, तेलुगु और कन्नड़ कमेंट्री
- DD Sports – भारतीय खिलाड़ियों और प्रमुख पदक मुकाबलों का सीधा प्रसारण (DD Free Dish पर उपलब्ध)
भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मुकाबलों का लाइव आनंद लेने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 Day 6: भारत के प्रमुख मुकाबले (28 जुलाई, भारतीय समयानुसार)
| खेल | भारतीय खिलाड़ी | समय (IST) |
|---|---|---|
| तैराकी | साजन प्रकाश (50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स) | दोपहर 3:26 बजे |
| तैराकी | श्रीहरि नटराज (100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स) | शाम 4:41 बजे |
| पैरा स्विमिंग | रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना, इमाम अली (50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स) | शाम 4:57 बजे |
| वेटलिफ्टिंग | नीरूपमा देवी सेराम (महिला 63 किग्रा फाइनल) | शाम 6:30 बजे |
| लॉन बॉल्स | नवनीत सिंह और दिनेश कुमार | रात 10:20 बजे |
| बॉक्सिंग | प्रीति पवार (54 किग्रा क्वार्टरफाइनल) | रात 10:30 बजे |
| वेटलिफ्टिंग | हरजिंदर कौर (महिला 69 किग्रा फाइनल) | रात 11:00 बजे |
| बॉक्सिंग | प्रिया घंघास (60 किग्रा क्वार्टरफाइनल) | रात 11:00 बजे |
| बॉक्सिंग | परवीन हुड्डा (65 किग्रा क्वार्टरफाइनल) | रात 11:30 बजे |
| एथलेटिक्स | पूजा सिंह (महिला हाई जंप फाइनल) | रात 11:35 बजे |
| पैरा स्विमिंग | रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना, इमाम अली (50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल*) | रात 11:37 बजे |
| बॉक्सिंग | जादुमणि सिंह मेंगबाम (55 किग्रा क्वार्टरफाइनल) | 29 जुलाई, रात 12:15 बजे |
| तैराकी | साजन प्रकाश (50 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल*) | 29 जुलाई, रात 12:50 बजे |
| एथलेटिक्स | गुलवीर सिंह (10,000 मीटर फाइनल) | 29 जुलाई, रात 12:55 बजे |
| बॉक्सिंग | कपिल पोखरिया (90 किग्रा क्वार्टरफाइनल) | 29 जुलाई, रात 1:30 बजे |
| तैराकी | श्रीहरि नटराज (100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल*) | 29 जुलाई, रात 1:33 बजे |
*योग्यता हासिल करने पर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक भारत का प्रदर्शन
27 जुलाई तक भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए हैं और पदक तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ है. मीराबाई चानू और शर्मिला धनखड़ ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाए हैं, जबकि कई अन्य खिलाड़ी भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं. अब छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन और पदकों की उम्मीद रहेगी.