खेल

Commonwealth Games 2026 Day 6: आज भारत के लिए मेडल की उम्मीदें, नीरूपमा देवी, हरजिंदर कौर समेत कई स्टार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. वहीं, DD Sports भी भारतीय खिलाड़ियों और प्रमुख पदक मुकाबलों का प्रसारण DD Free Dish पर करेगा. भारत के लिए छठा दिन बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और पैरा स्विमिंग में कई खिलाड़ी देश की झोली में पदक डालने की कोशिश करेंगे.

Commonwealth Games 2026 Day 6: आज भारत के लिए मेडल की उम्मीदें, नीरूपमा देवी, हरजिंदर कौर समेत कई स्टार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Commonwealth Games 2026 Day 6 India Schedule: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन यानी मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय खिलाड़ी कई अहम मुकाबलों में उतरेंगे. भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए हैं और पदक तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ है. ऐसे में आज का दिन भारतीय दल के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, जहां वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, तैराकी, पैरा स्विमिंग, लॉन बॉल्स और जिम्नास्टिक्स में कई खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश करेंगे. यह भी पढ़ें: India Test Squad For Sri Lanka Series Announced: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरांश जैन को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका, जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस पर सस्पेंस

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 28 जुलाई को भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

खेल मुकाबला भारतीय खिलाड़ी समय (IST)
तैराकी पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स साजन प्रकाश दोपहर 3:26 बजे
तैराकी पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स श्रीहरि नटराज शाम 4:41 बजे
एथलेटिक्स पुरुष 400 मीटर राउंड-1 राजेश रमेश शाम 4:46 बजे
पैरा स्विमिंग पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना शाम 4:57 बजे
पैरा स्विमिंग पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स इमाम अली शाम 4:57 बजे
एथलेटिक्स पुरुष 400 मीटर राउंड-1 विशाल टीके शाम 5:10 बजे
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स पुरुष वॉल्ट, पैरलल बार्स और हॉरिजॉन्टल बार फाइनल* तपन मोहंती, तपेश्वरनाथ दास, स्वातिश केपी, योगेश्वर सिंह शाम 5:30 बजे - रात 10:00 बजे
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स महिला बैलेंस बीम और फ्लोर एक्सरसाइज फाइनल* प्रणति नायक, निश्का अग्रवाल, ईशिता रेवाले, प्रतिष्ठा सामंता शाम 5:30 बजे - रात 10:00 बजे
वेटलिफ्टिंग महिला 63 किग्रा फाइनल नीरूपमा देवी सेराम शाम 6:30 बजे
लॉन बॉल्स पुरुष पेयर्स नवनीत सिंह और दिनेश कुमार बनाम कुक आइलैंड्स रात 10:20 बजे
बॉक्सिंग महिला 54 किग्रा क्वार्टरफाइनल प्रीति पवार बनाम निकोल क्लाइड (नॉर्दर्न आयरलैंड) रात 10:30 बजे
वेटलिफ्टिंग महिला 69 किग्रा फाइनल हरजिंदर कौर रात 11:00 बजे
बॉक्सिंग महिला 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल प्रिया घंघास बनाम नियाम मिशेल (स्कॉटलैंड) रात 11:00 बजे
बॉक्सिंग महिला 65 किग्रा क्वार्टरफाइनल परवीन हुड्डा बनाम साचा हिक्की (इंग्लैंड) रात 11:30 बजे
एथलेटिक्स महिला हाई जंप फाइनल पूजा सिंह रात 11:35 बजे
पैरा स्विमिंग पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल* रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना, इमाम अली रात 11:37 बजे
बॉक्सिंग पुरुष 55 किग्रा क्वार्टरफाइनल जादुमणि सिंह मेंगबाम बनाम म्वेंगो म्वाले (जाम्बिया) 29 जुलाई, रात 12:15 बजे
तैराकी पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल* साजन प्रकाश 29 जुलाई, रात 12:50 बजे
एथलेटिक्स पुरुष 10,000 मीटर फाइनल गुलवीर सिंह 29 जुलाई, रात 12:55 बजे
लॉन बॉल्स महिला सिंगल्स नयनमोनी सैकिया बनाम एमी विलियम्स (वेल्स) 29 जुलाई, रात 1:10 बजे
बॉक्सिंग पुरुष 90 किग्रा क्वार्टरफाइनल कपिल पोखरिया बनाम रॉबर्ट मैकनल्टी (स्कॉटलैंड) 29 जुलाई, रात 1:30 बजे
तैराकी पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल* श्रीहरि नटराज 29 जुलाई, रात 1:33 बजे

*योग्यता हासिल करने पर

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर कहां देखें?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. दर्शक Sony Sports Ten 2, Sony Sports Ten 2 HD, Sony Sports Ten 3 Hindi, Sony Sports Ten 3 HD और क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Sony Sports Ten 4 पर मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. वहीं, DD Sports भी भारतीय खिलाड़ियों और प्रमुख पदक मुकाबलों का प्रसारण DD Free Dish पर करेगा. भारत के लिए छठा दिन बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और पैरा स्विमिंग में कई खिलाड़ी देश की झोली में पदक डालने की कोशिश करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2026 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).