IPL 2021: पिछले साल की असफलता भुलाकर वापसी करने उतरेगा चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले साल के दुस्वप्न को भुलाकर इस बार दमदार वापसी करने की कोशिश करेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter/ IPL)

चेन्नई, 1 अप्रैल : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पिछले साल के दुस्वप्न को भुलाकर इस बार दमदार वापसी करने की कोशिश करेगी. संयुक्त अरब अमीरात में खेले गये 2020 के टूर्नामेंट में तीन बार की चैंपियन सीएसके प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी. यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहला अवसर था जबकि धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पायी थी. टीम नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल में नये सिरे से शुरुआत करने के लिये उतरेगी. उसका पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स से होगा. सीएसके का मजबूत पक्ष उसके पास अनुभवी खिलाड़ियों का होना है जो मुश्किल परिस्थितियों में टीम की नैया पार लगाते रहे हैं. धोनी का प्रेरणादायी नेतृत्व टीम का एक अन्य सकारात्मक पहलू है. सुरेश रैना की वापसी से उसकी बल्लेबाजी मजबूत हुई है. पिछले साल उसके बल्लेबाज नहीं चल पाये थे.

रैना के अलावा फाफ डुप्लेसिस, धोनी, अंबाती रायुडु, रविंद्र जडेजा, सैम करेन, मोईन अली और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में सीएसके की बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है. उसका गेंदबाजी आक्रमण भी अच्छा है जिसमें लुंगी एनगिडी, शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, इमरान ताहिर, जडेजा और दीपक चहर जैसे गेंदबाज हैं. सीएसके टीम में उम्रदराज खिलाड़ी हैं और क्रिकेट के तेजतर्रार प्रारूप टी20 में यह उसकी कमजोरी साबित हो सकती है. धोनी, रैना, रायुडु और ताहिर जैसे उसके खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेलते. ऐसे में मैच अभ्यास की कमी टीम को भारी पड़ सकती है. इसके अलावा धोनी के फिनिशर के रूप में पहले जैसी भूमिका नहीं निभा पाने से भी टीम को नुकसान हुआ है. आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का आईपीएल से हटने का निर्णय भी सीएसके के लिये करारा झटका है. इसके अलावा जडेजा भी चोट के कारण लंबे विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं और देखना होगा कि वह कितनी जल्दी लय हासिल करते हैं.

वेस्टइंडीज के अनुभवी आलराउंडर ड्वेन ब्रावो का वापसी पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना और उनकी चोट भी सीएसके के लिये चिंता का विषय होगा. इस बार आईपीएल मैच तटस्थ स्थलों पर खेले जाएंगे. सीएसके अपने स्पिन विभाग पर काफी निर्भर रहा है और ऐसे में उसे अपनी रणनीति बदलनी होगी. विशेषकर मुंबई के विकेटों पर जहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. सीएसके पिछले सत्र की असफलता से वापसी करने के लिये प्रतिबद्ध है लेकिन इसके लिये उसे शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जल्द से जल्द से अच्छा टीम संयोजन तैयार करना भी उसके लिये महत्वपूर्ण होगा. सीएसके को पिछले साल अपनी कमजोर बल्लेबाजी के कारण नुकसान उठाना पड़ा था. यदि इस विभाग में उसने सुधार नहीं किया तो फिर उसकी वापसी की संभावना कम हो जाएगी. यही नहीं टीम को जीत दिलाने के लिये उसके तेज गेंदबाजों को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी. यह भी पढ़ें : IPL 2021: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची चेन्नई, 9 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस प्रकार है :

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडु, केएम आसिफ, दीपक चहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, आर साई किशोर, मोइन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड