David Warner Captaincy Ban: वॉर्नर की कप्तानी पर लगा प्रतिबंध हटाने के पक्ष में नहीं चैपल

महान बल्लेबाज इयान चैपल का मानना है कि कप्तानी को लेकर डेविड वॉर्नर पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि अब कप्तानी की उनकी उम्र निकल चुकी है.

पूर्व कप्तान इयान चैपल

Ian Chappell Says: महान बल्लेबाज इयान चैपल (Ian Chappell)  का मानना है कि कप्तानी को लेकर डेविड वॉर्नर (David Warner) पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि अब कप्तानी की उनकी उम्र निकल चुकी है. चैपल ने कहा कि वॉर्नर को सही समय पर कप्तानी सौंपी गई होती तो वह अच्छे कप्तान होते. उन्होंने चैनल नाइन के ‘वाइड वर्ल्ड आफ स्पोटर्स ’ कार्यक्रम में कहा ,‘‘ क्रिकेट आस्ट्रेलिया अगर वॉर्नर के कप्तानी करने पर लगा प्रतिबंध हटा भी देता है तो उससे क्या होगा. वॉर्नर को किसी भी आस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान तो बनाने नहीं जा रहे. उसकी उम्र निकल चुकी है .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कप्तान युवा होना चाहिये ताकि मोर्चे से अगुवाई कर सके.’’ आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का मानना है कि वॉर्नर यह प्रतिबंध इसलिये हटवाना चाहते हैं क्योंकि उनकी ख्वाहिश बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स की कप्तानी करने की है. उन्होंने कहा ,‘‘ डेविड बीबीएल टीम की कप्तानी करना चाहता है. वह सिडनी थंडर्स के लिये बहुत अच्छा कप्तान रहा है इसलिये वह प्रतिबंध हटवाना चाहता होगा.’’

इस पूरे मामले पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया के रवैये के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ क्रिकेट आस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के हित में कुछ नहीं करता है. यह अपने आपको बचाने की कवायद में ही लगा रहता है. यह मामला उसका एक और उदाहरण है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में इन बल्लेबाजों ने मचाया तांडव, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के; लिस्ट में दो भारतीय बल्लेबाज भी शामिल

Australia vs England, 3rd Test Day 3 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Australia vs England, 3rd Test Day 3 Adelaide Weather & Pitch Report: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश डालेगी विघ्न या खिलाड़ी मचाएंगे तांडव? जानिए एडीलेड का मौसम और पिच रिपोर्ट

Australia vs England, 3rd Test Day 3 Preview: एडिलेड टेस्ट में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बरपाएंगे कहर या इंग्लैंड के गेंदबाज करेंगे तख्ता पलट, यहां जानें मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी जानकारी

\