खेल

CBI ने ओडिशा क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अर्थ तत्व चिटफंड मामले में कथित घोटालेबाजी को लेकर ओडिशा क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव आशीर्वाद बेहरा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि कोर्ट द्वारा बेहरा के खिलाफ गैर जामनती वारंट जारी करने के बाद सीबीआई ने सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

CBI ने ओडिशा क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार / प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अर्थ तत्व चिटफंड मामले में कथित घोटालेबाजी को लेकर ओडिशा क्रिकेट संघ (OCA) के पूर्व सचिव आशीर्वाद बेहरा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि कोर्ट द्वारा बेहरा के खिलाफ गैर जामनती वारंट जारी करने के बाद सीबीआई ने सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले में होटल सोलन इन के मालिक को कमलकांता दास को भी गिरफ्तार किया गया है. बेहरा 2014 से ही सीबीआई के रडार पर थे. अर्थ तत्व चिटफंड मामले में उनसे कई बार पूछताछ हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और उससे जुड़े राज्य संघों के चुनावों में पैम्फ्लेट और पोस्टर्स के इस्तेमाल को मिली मंजूरी

सीबीआई ने बेहरा के खिलाफ एक आरोप पत्र दायर किया था, जिससे बेहरा को मामले में आरोपी बनाया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 11:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).