Ind vs Eng 1st Test 2021: बुमराह ने श्रीनाथ का रिकार्ड तोड़ा, इसके बारे में कोई कल्पना नहीं कर सकता
भारत के स्ट्राइकर फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह शुक्रवार से यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ शुरू हुई टेस्ट सीरीज में अपने करियर का 18वां मैच खेल रहे.
चेन्नई, 5 फरवरी : भारत के स्ट्राइक फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) शुक्रवार से यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में इंग्लैंड के साथ शुरू हुई टेस्ट सीरीज (Test series) में अपने करियर का 18वां मैच खेल रहे. यह अपने घर में बुमराह का पहला टेस्ट है. बुमराह ने इससे पहले घर में कभी टेस्ट नहीं खेला. वह विदेशों में सबसे अधिक टेस्ट खेलने के बाद घर में टेस्ट खेलने का रिकार्ड अब अपने नाम कर चुके हैं पहले यह रिकार्ड एक अन्य फास्ट बॉलर जवागल श्रीनाथ के नाम था, जिन्होंने अपने डेब्यू के बाद से 12 टेस्ट विदेश में खेल और फिर जाकर उन्हें घर में खेलने का मौका मिला.
इस क्रम में रुद्र प्रताप सिंह (11), सचिन तेंदुलकर (10) और आशीष नेहरा (10) के भी नाम हैं. बुमराह की बात की जाए तो उन्होंने पांच जनवरी 2018 को न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू किया था. बीते महीने वह भारत के आस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा थे. वह सिडनी टेस्ट में खेले थे लेकिन चोट के कारण ब्रिस्बेन टेस्ट में नहीं खेल सके थे. यह भी पढ़ें : Ind vs Eng 1st Test 2021: चेन्नई में Joe Root ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
बुमराह ने 17 टेस्ट मैच मैचों में अब तक 21.59 के औसत से कुल 79 विकेट लिए हैं. वह पांच मौकों पर पारी में पांच विकेट ले चुके हैं और एक पारी में 6-27 उनका अब तक का सर्वश्रेष्ट बॉलिंग एनालसिस रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

