कोविड-19 के कारण बोस्टन मैराथन रद्द
कोविड-19 महामारी के कारण बोस्टन मैराथन को रद्द कर दिया गया है। मैराथन के पिछले 124 वर्षों के इतिहास में पहली बार इसे रद्द किया गया है. बोस्टन एथलेटिक्स संघ (बीएए) ने इसकी जानकारी दी.
कोविड-19 महामारी के कारण बोस्टन मैराथन को रद्द कर दिया गया है। मैराथन के पिछले 124 वर्षों के इतिहास में पहली बार इसे रद्द किया गया है. बोस्टन एथलेटिक्स संघ (बीएए) ने इसकी जानकारी दी. बीएए ने एक बयान में कहा कि इसके बजाय यह एक 'वर्चुअल इवेंट' होगा और सभी प्रतिभागियों को एक फिनिशर का पदक प्राप्त मिलेगा अगर वे यह साबित कर सकते हैं कि उन्होंने 7-14 सितंबर के बीच किसी भी समय छह घंटे के भीतर 42 किलोमीटर की दूरी तय की थी.
इस मैराथन का आयोजन इससे पहले 20 अप्रैल को होना था, लेकिन इसे 14 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. सितंबर में भी अब इसका आयोजन नहीं होगा.
बीएए ने साथ ही कहा है कि सभी प्रतिभागियों को उनकी पूरी फीस वापस की जाएगी.
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर विधवा को दी बड़ी राहत; 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल
Covid-19: कोविड mRNA वैक्सीन कैसे दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, स्टैनफोर्ड मेडिसिन अध्ययन में वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
\