खेल

अब चुनावी अखाड़े में नजर आ सकती हैं बबीता फोगाट

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान और बीजेपी की सदस्य बबीता फोगाट ने मंगलवार को कहा कि वह आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं और समाज की सेवा करना चाहती हैं.

अब चुनावी अखाड़े में नजर आ सकती हैं बबीता फोगाट
बबीता फोगाट (Photo Credits: ANI)

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान और बीजेपी की सदस्य बबीता फोगाट (Babita Kumari) ने मंगलवार को कहा कि वह आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं और समाज की सेवा करना चाहती हैं. बबीता ने आईएएनएस से कहा, "मैं समाज सेवा के माध्यम से देश के लिए कुछ करना चाहती हूं. यह पार्टी के ऊपर है कि वह मुझे चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लेती है या नहीं."

बबीता ने पिछले महीने 13 अगस्त को पुलिस उपनिरीक्षक की नौकरी छोड़ दी थी और एक दिन बाद ही अपने पिता और द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गई थीं. बबीता बाधरा या फिर चरखी दादरी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. यह भी पढ़ें- रेसलर बबीता फोगाट का इस्‍तीफा मंजूर, BJP के टिकट पर लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव ?

बबीता अपने और अपने परिवार के जीवन पर लिखी किताब के हिंदी संस्करण अखाड़ा के लॉन्चिंग के मौके पर यहां मौजूद थीं. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).