दो नई IPL टीमें शामिल करने का बीसीसीआई एजीएम में होगा एजेंडा

बीसीसीआई की 24 दिसंबर को होने वाली 89वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में दो नई आईपीएल टीमों को शामिल करने पर चर्चा की जाएगी. इस एजीएम के लिए नोटिस भेजा जा चुका है. आईपीएल में इस समय आठ टीमें खेलती हैं.

बीसीसीआई (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 3 दिसंबर: बीसीसीआई (BCCI) की 24 दिसंबर को होने वाली 89वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) (AGM) में दो नई आईपीएल (IPL) टीमों को शामिल करने पर चर्चा की जाएगी. इस एजीएम के लिए नोटिस भेजा जा चुका है. आईपीएल में इस समय आठ टीमें खेलती हैं. राज्य क्रिकेट संघों के प्रतिनिधियों को दो नई टीमों को आईपीएल में शामिल करने की मंजूरी देनी होगी.

बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने सभी राज्य ईकाइयों को एजीएम से संबंधित नोटिस भेज दिया है. नोटिस में हालांकि बैठक के वेन्यू के बारे में जानकारी नहीं दी गई है और कहा गया है इसके बारे में आने वाले समय मे जानकारी दे दी जाएगी.

यह भी पढ़े:  Team India Squad for Australia Tour: BCCI ने ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा को आराम, इन खिलाड़ियों को मिला मौका.

बैठक में 23 मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें उपाध्यक्ष के चुनाव का मुद्दा भी शामिल है. यह पद महिम वर्मा के इस्तीफे के बाद खाली है.

इसके अलावा, आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल की जनरल बॉडी में दो प्रतिनिधियों का चुनाव, एथिक्स अधिकारी और लोकपाल की नियुक्ति, क्रिकेट समिति और स्टैंडिंग समिति, अंपायर समिति का गठन, लॉस एजेल्स-2028 में होने वाले ओलम्पिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने को लेकर बीसीसीआई का रुख, भारत के फ्यूचर टूर प्रोग्राम को अपडेट करने संबंधी मुद्दे शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड