Bangladesh's Historic Winning Moment Video: ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत का वीडियो, पहली बार कंगारुओं को टेस्ट में उनके घर पर हराया
इस मुकाबले में बांग्लादेश की जीत के सबसे बड़े हीरो हसन महमूद रहे, जिन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लिए. तंजीद हसन तमीम ने पहली पारी में ऐतिहासिक शतक लगाया, जबकि मेहदी हसन मिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की वापसी की उम्मीदें खत्म कर दीं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने शतक लगाया.
Bangladesh's Historic Winning Moment Video: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने रविवार, 16 अगस्त को डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में इतिहास रच दिया. नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट में 9 विकेट से हराकर उनकी सरजमीं पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की. यह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की सिर्फ दूसरी जीत भी है. इससे पहले बांग्लादेश ने साल 2017 में ढाका टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम और फैंस का जश्न देखने लायक था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. AUS vs BAN 1st Test Match Record And Preview: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए रचा इतिहास, ये बने रिकॉर्ड्स
VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत
ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत दर्ज करते ही बांग्लादेशी खिलाड़ी मैदान पर खुशी से झूम उठे. खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगाया, जबकि ड्रेसिंग रूम में भी जबरदस्त जश्न देखने को मिला. इस ऐतिहासिक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत:
Dominant. Commanding. Controlling.
These are all words to describe a proud moment in Bangladesh history, because they have THUMPED Australia in Australia to win a Test by nine wickets! pic.twitter.com/MGUXtIySP9
— 7Cricket (@7Cricket) August 16, 2026
इस तरह से जीता बांग्लादेश
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 198 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट लिए. जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बनाकर 228 रन की बढ़त हासिल की. सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 84 रन का योगदान दिया.
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 284 रन पर ऑलआउट हो गई. कैमरून ग्रीन ने 104 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई बड़ा साथ नहीं मिला. बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 66 रन देकर 5 विकेट चटकाए.
57 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 57 रन का लक्ष्य मिला. हालांकि पहली पारी के शतकवीर तंजीद हसन तमीम बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन इसके बाद शादमान इस्लाम (नाबाद 25) और मोमिनुल हक (नाबाद 30) ने टीम को 9 विकेट से यादगार जीत दिला दी.
इन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक
इस मुकाबले में बांग्लादेश की जीत के सबसे बड़े हीरो हसन महमूद रहे, जिन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लिए. तंजीद हसन तमीम ने पहली पारी में ऐतिहासिक शतक लगाया, जबकि मेहदी हसन मिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की वापसी की उम्मीदें खत्म कर दीं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने शतक लगाया, जबकि जोश हेजलवुड ने पहली पारी में 6 विकेट लेने के साथ अपने 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2026 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

