Malaysia Masters 2024: पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स के फ़ाइनल में तीन गेमों में हारी, चीन की वांग झी यी से मिली मात
भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झी यी के हाथों रविवार को फ़ाइनल में तीन गेमों के कड़े संघर्ष में हारकर मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा.
कुआलालम्पुर, 26 मई: भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झी यी के हाथों रविवार को फ़ाइनल में तीन गेमों के कड़े संघर्ष में हारकर मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा. यह भी पढ़ें: USA vs BAN 3rd T20 2024: बांग्लादेश ने अमेरिका से आखिरी टी20 जीता, लेकिन सीरीज गंवाने से नाखुश कप्तान
पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु को एशियाई चैंपियन वांग से 79 मिनट में 21-16, 5-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा.
यह भारतीय खिलाड़ी का अप्रैल 2023 के बाद से पहला बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर फ़ाइनल था। यह उनका साल का सातवां टूर्नामेंट था. वह फरवरी में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में चोट लगने के बाद वापसी कर रही थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

