खेल

Brazil Para Badminton: भारतीय शटलर प्रमोद भगत और सुकान्त कदम सेमीफाइनल में पहुचें में सेमीफाइनल

प्रमुख भारतीय शटलर प्रमोद भगत और विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी सुकान्त कदम ने ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भगत और कदम दोनों एकल और युगल के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं

Brazil Para Badminton: भारतीय शटलर प्रमोद भगत और सुकान्त कदम सेमीफाइनल में पहुचें में सेमीफाइनल
Pramod Bhagat and Sukant Kadam (Photo Credit: IANS)

साओ पाउलो (ब्राजील), 15 अप्रैल: प्रमुख भारतीय शटलर प्रमोद भगत और विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी सुकान्त कदम ने ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2023 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भगत और कदम दोनों एकल और युगल के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं. प्रमोद ने पेरू के प्रेडो पाब्लो डी विनाटी को 30 मिनट में 21-7, 21-12 से पराजित किया. उनका सेमीफाइनल में जापान के डाइसके फुजिहारा से मुकाबला होगा. उन्होंने कदम के साथ युगल सेमीफाइनल में भी जगह बनायी है. हालांकि वह मिश्रित युगल के क्वार्टरफाइनल में हार गए. सुकान्त कदम को क्वार्टरफाइनल में हमवतन सुहास ललिनकेरे यतिराज को 29-27, 11-21, 21-17 से हराने में कड़ा संघर्ष करना पड़ा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).