बैडमिंटन

बैडमिंटन : सिंधु, प्रणॉय इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में

पना 23वां जन्मदिन बना रही रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने जापान की आया ओहोरी को 21-17, 21-14 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

बैडमिंटन : सिंधु, प्रणॉय इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में
पीवी सिंधु (फ़ाइल फोटो)

जकार्ता: वर्ल्ड नंबर-3 भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और पुरुष खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने गुरूवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. अपना 23वां जन्मदिन बना रही रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने जापान की आया ओहोरी को 21-17, 21-14 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-17 ओहोरी को 36 मिनट में पराजित किया. सिंधु ने ओहोरी के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 5-0 कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना चीन की ही बिंगजियाओ से होगा जिनके खिलाफ सिंधु का करियर रिकॉर्ड 5-5 का है.

इस बीच अपने पहले मुकाबले में चीनी दिग्गज लिन डेन पर अप्रत्याशित जीत दर्ज करने वाले प्रणॉय पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. आठवी सीड प्रणॉय ने चीनी ताइपे के जु वेई वांग को तीन गेमों में तक चले एक घंटे के मुकाबले में 21-23, 21-15, 21-13 से हराया. क्वार्टर फाइनल में प्रणॉय का सामना चीन के शी युकी से होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2018 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).