एजेंसी न्यूज

International Para Badminton Tournament: भगत और कदम ने पुरूष युगल स्वर्ण जीता, तीन महिला पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी भी बनी चैम्पियन

भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने इंडोनेशिया के द्वियोको द्वियोको और फ्रेडी सेतियावान को हराकर थाईलैंड में पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता ।

International Para Badminton Tournament: भगत और कदम ने पुरूष युगल स्वर्ण जीता, तीन महिला पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी भी बनी चैम्पियन
भारतीय बैडमिंटन टीम (Photo Credit : Twitter)

अगस्त भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और सुकांत कदम ने इंडोनेशिया के द्वियोको द्वियोको और फ्रेडी सेतियावान को हराकर थाईलैंड में पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता . भारतीय जोड़ी ने एसएल3 . एसएल4 वर्ग में 21 . 18, 21 . 13 से जीत दर्ज की ।

पुरूष एकल में दोनों को फाइनल हारने के बाद रजत से संतोष करना पड़ा. प्रमोद को इंग्लैंड के डेनियल बेथेल ने 21 . 13, 21 . 19 से हराया जबकि कदम फ्रांस के लुकास माजूर से 2 . 21, 17 . 21 से हार गए.

रूत्विक रघुपति और मानसी जोशी ने एसएल3 . एसयू5 मिश्रित युगल वर्ग में रजत पदक जीते । उन्हें फाइनल में फ्रांस के लुकार माजूर और फाउस्टाइन नोएल ने 17 . 21, 21 . 15, 21 . 7 से मात दी.

महिला एकल में मनदीप कौर ने एसएल3 फाइनल में हमवतन मानसी को 20 . 22, 21 . 19, 21 . 14 से हराया जबकि मनीषा रामदास ने जापान की काएदे कामेयामा को 20 . 22 , 21 . 12, 21 . 19 से मात दी.

नित्या श्री सुमति सिवन ने इंग्लैंड की रशेल चूंग को एसएच6 फाइनल में 21 . 9, 24 . 22 से हराया ,

मानसी और एस विश्वनाथन ने महिला युगल में रजत पदक जीता.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).