एशियाई खेल बैडमिंटन: पुरुष युगल में मनु-रेड्डी की विजयी शुरुआत

मनु और रेड्डी की जोड़ी ने अंतिम-32 दौर में मालदीव की जोड़ी को मोहम्मद राशिद और तोएफ मोहम्मद को 2-0 से मात दी

Photo Credit: Facebook

भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी ने गुरुवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में बैडमिंटन पुरुष युगल स्पर्धा के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है. मनु और रेड्डी की जोड़ी ने अंतिम-32 दौर में मालदीव की जोड़ी को मोहम्मद राशिद और तोएफ मोहम्मद को 2-0 से मात दी. युगल जोड़ी मनु और रेड्डी ने राशिद और तोएफ को सीधे गेमों में 20 मिनट के भीतर 21-10, 21-8 से मात दी और प्री-क्वार्टर फाइनल में कदम रखा.

प्री-क्वार्टर फाइनल में मनु और रेड्डी की सामना चीन की जुनहुई ली और युचेन लियु की जोड़ी से होगा.

इससे पहले महिला एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में पी.वी. सिंधु ने प्रवेश किया. अपने अभियान की अच्छी शुरुआत कर भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने अंतिम-32 दौर के मुकाबले में वियतनाम की थी रांग वु को तीन गेमों के मुकाबले में 2-1 से हराया. सिंधु ने 58 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में रांग को 21-10, 12-21, 23-21 से मात दी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, 3rd Test Match Day 1 Dream11 Prediction: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होगी रोमांचक जंग, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड