एशियाई खेल 2018: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सिंधु ने अंतिम-16 के मैच में मेजबान देश इंडोनेशिया की मारिकस्का तुनजुंग को सीधे गेमों में 21-12, 21-15 से मात दी.

पीवी सिंधु (फ़ाइल फोटो)

जकार्ता: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सिंधु ने अंतिम-16 के मैच में मेजबान देश इंडोनेशिया की मारिकस्का तुनजुंग को सीधे गेमों में 21-12, 21-15 से मात दी.

सिंधु को मैच जीतने मे किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आई. पहले गेम में सिंधु ने 9-5 की बढ़त ले ली थी जिसे उन्होंने कायम रखा और ब्रेक के बाद तक 18-12 से आगे रहीं। यहां से तुनजुंग को वापसी का मौका नहीं मिला.

दूसरे गेम में तुनजुंग ने सिंधु को बैकफुट पर धकलने की कोशिश की लेकिन रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता ने अपने अनुभव और तेजी से तुंनजुंग को बैकफुट पर रखा.

दूसरे गेम में सिंधु ने शुरुआत में ही 6-2 की बढ़त ले ली थी जिसे उन्होंने 12-7 तक पहुंचा दिया. तुनजुंग ने कुछ अंक बटोरते हुए स्कोर 12-14 किया लेकिन सिंधु ने उन्हें ज्यादा आगे नहीं जाने दिया और 21-15 से गेम जीत मैच अपने नाम किया.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड