पी.वी. सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले ही दौर में हारकर हुई बाहर
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु (P. V. Sindhu) योनेक्स ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गई हैं. सिंधु को बुधवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून (Sung Ji-hyun) ने मात दी.
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु (P. V. Sindhu) योनेक्स ऑल इंग्लैंड ओपन के पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गई हैं. सिंधु को बुधवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून (Sung Ji-hyun) ने मात दी. ह्यून ने सिंधु को एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 20-22, 21-18 से हराया.
यह इन दोनों के बीच 15वां मुकाबला था. ह्यून की यह सिंधु पर सीतवीं जीत है वहीं सिंधु आठवीं बार दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी को मात देने में सफल रही हैं. सिंधु ने बीते साल सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन इस बार वह पहले ही दौर में बाहर हो गई हैं.
यह भी पढ़ें- Badminton Nationals: पीवी सिंधु को हराकर साइना नेहवाल फिर बनीं राष्ट्रीय चैम्पियन
अब सभी की उम्मीदें सायना नेहवाल पर हैं, जो स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमर के सामने उतरेंगी. वहीं, पुरुष एकल वर्ग में पहले दौर में भारत के दो खिलाड़ी एच. एस. प्रणॉय और बी. साई प्रणीथ आमने-सामने थे, जहां प्रणीथ ने 21-19, 21-19 से जीत हासिल की.
महिला युगल वर्ग में भी भारत को निराशा हाथ लगी. एस.राम पूर्विशा और मेघना जक्कामपुडी की जोड़ी को पहले ही दौर में रूस की वोलोटोवा एकाटेरिना और डावेलटोवा एलिना ने 18-21, 21-12, 21-12 से जीत हासिल की.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2019 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

