Danish kaneria: बाबर आजम कप्तान के रूप में जीरो

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान खराब बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए बाबर आजम की आलोचना की. पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान खराब बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए बाबर आजम की आलोचना की.

पूर्व खिलाडी दानिश कनेरिया (Photo: Wikimedia Commons)

Danish Kaneria: पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान खराब बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए बाबर आजम की आलोचना की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मौजूदा बल्लेबाजी क्रम में किसी भी खिलाड़ी की तुलना भारत के महान विराट कोहली और रोहित शर्मा से नहीं की जानी चाहिए. कनेरिया की यह टिप्पणी पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कराची में चल रहे तीसरे टेस्ट के बीच आई है, जहां घरेलू धरती पर बाबर की अगुआई वाली टीम को इंग्लैंड ने आठ विकेट से करारी शिकस्त दी और तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया.

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "लोगों को बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करना बंद कर देना चाहिए. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. पाकिस्तान की टीम में ऐसा कोई नहीं है जिसकी तुलना उनसे की जा सके. यदि आप उनसे बात करते हैं, तो वे अच्छा बनने की कोशिश करेंगे. जब आप उन्हें परिणाम देने के लिए कहते हैं, वे कुछ नहीं करते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "बाबर आजम कप्तान के रूप में एक बड़ा शून्य है. वह टीम का नेतृत्व करने के लायक नहीं है. वह टीम का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है, खासकर जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है. उसके पास सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम को देखकर कप्तानी सीखने का अच्छा मौका था. वह अपने अहंकार को एक तरफ रख सकते थे और सरफराज अहमद से पूछ सकते थे कि कैसे कप्तानी करनी है."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट