Axar Patel Marriage: टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर अक्षर पटेल की शादी आज, दुल्हन मेहा पटेल पर चढ़ा हल्दी का रंग (Watch Video)
Axar Patel Wedding Videos: टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर अक्षर पटेल आज अपनी मंगेतर माही पटेल से शादी करने वाले हैं. इसको लेकर तैयारियां करीब पूरी हो गई है
Akshar Patel Meha Patel Wedding: टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज आलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) आज अपनी मंगेतर माही पटेल (Mahi Patel) से शादी करने वाले हैं. इन दोनों की शादी को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गई है. बीते दिन संगीत की रश्में भी पूरी की गईं, जिसमें अक्षर पटेल जमकर डांस करते नजर आए. सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आईं हैं. अक्षर पटेल और मेहा पटेल की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है. हाल ही में टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. केएल राहुल ने हाल ही बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी की है.
इस वीडियो में अक्षर पटेल और मेहा बेहद खुश लग रहे हैं और जमकर डांस भी कर रहे हैं. इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. मेहा लाल कलर के घाघर चोली में नजर आ रही हैं, वहीं अक्षर पटेल ने कुर्ता पजामा पहना है. अक्षर और मेहा की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है. IND vs NZ 1st T20I Live Streaming: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कल होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच
अक्षर पटेल और उनकी पत्नी मेहा का संगीत सेरेमनी में खूबसूरत डांस परफॉरमेंस
Axar Patel & His Wife Meha Dance Performance at Sangeet Ceremony#axarpatel #AxarPatelWedding #cricketer #cricket #weddingdance #wedding #indvsnz pic.twitter.com/KF7RlGqdYo
— Shivam शिवम (@shivamsport) January 26, 2023
बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी अक्षर पटेल गुजरात के वडोदरा में मंगेतर मेहा पटेल से शादी करेंगे. उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. बुधवार को अक्षर और मेहा की मेहंदी सेरेमनी हुई. इस दौरान अक्षर पटेल ने कुर्ता, पजामा-जैकेट और मेहा ने लहंगा पहन रखा था. उन्होंने फ्लावर जूलरी से अपने लुक को पूरा किया. अक्षर पटेल और मेहा पटेल दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं. दोनों की शादी गुजराती रीति-रिवाज से होगी. इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं.
जनवरी 2022 को हुई थी सगाई
टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर अक्षर पटेल ने मेहा पटेल से 20 जनवरी 2022 को सगाई की थी.अक्षर पटेल और मेहा पटेल एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं और मेहा के सोशल मीडिया हैंडल पर अक्षर के साथ कई तस्वीरें हैं. अक्षर पटेल अक्सर अपनी मंगेतर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं. इन दोनों की शादी में कई क्रिकेटर्स के पहुंचने की उम्मीद है.
कौन हैं मेहा पटेल
बता दें कि अक्षर पटेल की होने वाली पानी मेहा पटेल पेशे से डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और वह डाइट प्लान शेयर करती रहती हैं. वह डाइट से संबंधित जानकारी भी लोगों से शेयर करती हैं. मेहा पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखने से पता चलता है कि उन्हें ट्रेवल करना काफी ज्यादा पसंद है.
मेहा पटेल के इंस्टाग्राम हाइलाइट्स में उनकी दुबई, गोवा और स्कॉटलैंड की यात्राएं भी शामिल हैं. मेहा पटेल के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इस्टाग्राम पर करीब 21 हज़ार से ज़्यादा प्रशंसक हैं. मेहा पटेल के हाथ पर अक्षर पटेल के नाम का एक टैटू भी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अक्षर पटेल ने मेहा को अपने 28वें बर्थडे पर प्रपोज किया था और इस दौरान दोनों ने सगाई भी कर ली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

