Australia vs West Indies: पहले टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन घोषित, ओवेन करेंगे डेब्यू

मैट शॉर्ट के कैरेबियाई टी20 दौरे से बाहर होने के बाद, जेक फ्रेजर-मैकगर्क वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में पारी की शुरुआत करेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. यह मैच भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर सबीना पार्क में खेला जाएगा.

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

किंग्स्टन, 20 जुलाई : मैट शॉर्ट के कैरेबियाई टी20 दौरे से बाहर होने के बाद, जेक फ्रेजर-मैकगर्क वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में पारी की शुरुआत करेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. यह मैच भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर सबीना पार्क में खेला जाएगा. फ्रेजर-मैकगर्क को कैरेबियाई दौरे के लिए देर से बुलाया गया है. शुरुआत में मैकगर्क को 16 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया था, लेकिन इसके बाद उन्हें स्पेंसर जॉनसन की जगह टीम में बुलाया गया.

इस मुकाबले के साथ मिशेल ओवेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने जा रहे हैं. वह मध्यक्रम में खेलेंगे. मिशेल ओवेन पिछले साल होबार्ट के पहले बिग बैश खिताब के हीरो रहे थे. ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिससे पहले जमैका में ट्रेनिंग के बाद मैट शॉर्ट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया. ऐसे में उन्हें वापस ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ गया. वहीं, दूसरी ओर टिम डेविड को आईपीएल-2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हुए हैमस्ट्रिंग की चोट लगी. वह इससे उबर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में कूपर कोनोली सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड, एलेक्स कैरी के साथ पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया है. यह भी पढ़ें : ICC’s Future Plans for Cricket: 2028 में 32 टीमों के साथ होगा T20 वर्ल्ड कप का महाकुंभ? ICC कर रहा है क्रिकेट के बड़े विस्तार की तैयारी, जानिए क्या है पूरा प्लान

ऑस्ट्रेलिया के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल मार्श ने 'क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू' से बातचीत में कहा, "हम हमेशा यही सोचते हैं कि ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. हमारा लक्ष्य सीरीज जीतना है. यही हमारी टीम का कल्चर है. हम इसी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं. इस सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को मौके मिलेंगे. कुछ मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. हम चाहते हैं कि खिलाड़ी फ्लेक्सिबल हों. वे टीम भावना दिखाएं. कोई भी खिलाड़ी यह महसूस न करे कि उसे खुद को साबित करना है. हमारे पास एक मजबूत टीम है."

पहले टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जांपा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट