क्रिकेट

KL Rahul- Athiya Shetty Wedding: यहां जाने केएल राहुल कब लेंगे अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे, तारीख का हुआ खुलासा

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथदेखा जाता रहा है, दोनों सोशल मीडिया पर भी कभी अपने प्यार को नहीं छुपाया. लेकिन उससे पहले उन्होंने काफी समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट भी रखा था. अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती रही हैं.

KL Rahul- Athiya Shetty Wedding: यहां जाने केएल राहुल कब लेंगे अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे, तारीख का हुआ खुलासा
KL राहुल और आथिया शेट्टी ( Photo Credit: Instagram)

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय उपकप्तान केएल राहुल भारतीय टीम के श्रीलंका के साथ घरेलू सीरीज से छुट्टी लेने के बाद ही उनके शादी की अटकले तेज हो गयी थी, उसके बाद अब तारीख खी भी चर्चा हार जगह होने लगी है. मीडिया रिपोर्टो की माने तो 21 से 23 जनवरी के बीच दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. केएल राहुल और Athiya Shetty की शादी चर्चा काफ़ी जोरोशोरो पर है. दोनों एक बड़े साउथ इंडियन वेडिंग की तैयारी में है. जिसमे कई फंक्शन होंगे जैसे  प्री-वेडिंग, हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी होनी है. जो 21 से 23 जनवरी तक सुनील शेट्टी के  खंडाला घर पर होने की संभाना है. यह भी पढ़ें: तीसरे टी20 मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, हासिल की ये खास उपलब्धि

न्यूजीलैंड के दौरे पर आराम करने के बाद भारतीय सीनियर खिलाड़ी बांग्लादेश दौरे पर हैं. जिसके बाद केएल राहुल (KL Rahul ) अब बांग्लादेश के दौरे बाद फिर से छुट्टी पर जा रहे है. खबर यह है कि बांग्लादेश के दौरे के बाद, राहुल ने BCCI से छुट्टी की मांग की थी, जिसने बोर्ड को मंजूरी दे दी है.

सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड की अभिनेत्री अथिया ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू की थी. साथ ही उन्होंने दो और फिल्मे 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर', जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में दिखी थी.

सूत्रों के मुताबिक भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथदेखा जाता रहा है, दोनों सोशल मीडिया पर भी कभी अपने प्यार को नहीं छुपाया. लेकिन उससे पहले उन्होंने काफी समय तक अपने रिश्ते को सीक्रेट भी रखा था. अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में उनके साथ स्पॉट की जाती रही हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).