अपूर्वी-रवि की जोड़ी ने किया कमाल, शूटिंग में दिलाया कांस्य पदक

भारतीय टीम ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में दूसरा स्थान हासिल किया. भारतीय टीम को 835.3 अंक हासिल हुए. इस सूची में शीर्ष-5 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. पहले स्थान पर दक्षिण कोरिया ने 836.7 अंकों के साथ कब्जा जमाया.

अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार (Photo: ANI)

जकार्ता: भारत की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने रविवार को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता. इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन यह भारत की झोली में गिरा पहला पदक है. अपूर्वी और रवि की जोड़ी ने इस स्पर्धा के फाइनल में 429.9 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ताइवान की जोड़ी ने 494.1 अंक हासिल करते हुए जीता. इलिमिनेशन की कगार पर बैठी चीन ने शानदार वापसी करते हुए 492.5 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया.

भारतीय टीम ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में दूसरा स्थान हासिल किया. भारतीय टीम को 835.3 अंक हासिल हुए. इस सूची में शीर्ष-5 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. पहले स्थान पर दक्षिण कोरिया ने 836.7 अंकों के साथ कब्जा जमाया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड