खेल

Asian Games: सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद जापान के 4 खिलाड़ी निष्कासित

इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स से बड़ी खबर आ रही है. जापान ओलंपिक कमेटी ने अपने चार खिलाड़ियों को वेश्यावृत्ति के एक मामलें में फसने के बाद निष्कासित कर दिया है. सभी खिलाड़ी बास्केटबाल टीम के सदस्य है.

Asian Games: सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद जापान के 4 खिलाड़ी निष्कासित
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Unsplash )

जकार्ता: इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स से बड़ी खबर आ रही है. जापान ओलंपिक कमेटी ने अपने चार खिलाड़ियों को वेश्यावृत्ति के एक मामलें में फसने के बाद निष्कासित कर दिया है. सभी खिलाड़ी बास्केटबाल टीम के सदस्य है.

जापानी मीडिया के मुताबिक सभी खिलाड़ी देर रात तक पार्टी करने के लिए शहर के रेड लाईट एरिया में गए थे. दरअसल गुरुवार को क़तर को हराने के बाद पूरी टीम ने होटल में पार्टी मनाया. जिसके बाद टीम के चार खिलाड़ी महिलाओं के साथ होटल में चले गए.

जापान ओलंपिक कमिटी के एक अधिकारी के मुताबिक चारों खिलाडियों को सेक्स स्कैंडल में संलिप्त पाया गया है. अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद पता चला है कि खिलाडियों ने इसके लिए पैसे भी चुकाए है जिसके बाद यह साफ़ हो गया कि उन्होंने खेल के नियम को तोड़ा है. इसलिए सभी को टीम से निकाल दिया गया है और वापस देश बुला लिया गया है.

एशियन गेम्स में कई देशों के खिलाडी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे है तो कुछ खिलाड़ी की वजह से यह खेल शर्मसार हो रहा है. हालांकि ऐसे आयोजनों में अक्सर खिलाड़ी गलत काम करते पकड़े जाते है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2018 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).