Asian Games 2026: गोल्ड मेडल की ओर टीम इंडिया का पहला कदम, जानें कब और कहां देखें श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से हो रही है. शुरुआती दौर में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे. भारत को उसकी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. भारतीय टीम 28 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे अपना पहला मुकाबला खेलेगी.

टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Asian Games 2026 India Men's Cricket Team Schedule: जापान के आईची-नागोया (Aichi-Nagoya) में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) में भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल जीत चुकी है. अब सभी की निगाहें भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पर हैं. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला कब खेलेगी और मैच का लाइव प्रसारण व स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकेगी. यह भी पढ़ें: Who Is Salman Khan? पिता को डेंगू में खोया, परिवार पालने के लिए चलाई उबर कैब, अब एशियन गेम्स 2026 में भारत को दिलाया पदक

28 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी टीम इंडिया

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से हो रही है. शुरुआती दौर में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद 28 सितंबर से क्वार्टर फाइनल मैच शुरू होंगे. भारत को उसकी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. भारतीय टीम 28 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे अपना पहला मुकाबला खेलेगी. टीम इंडिया का सामना ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा, जिसका फैसला ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद होगा.

पाकिस्तान भी 28 सितंबर से करेगा अपने अभियान का आगाज

पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. वह भी 28 सितंबर को अपना पहला मुकाबला खेलेगी. क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमें 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जबकि टूर्नामेंट का गोल्ड मेडल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.

कहां देखें टीम इंडिया का मुकाबला?

भारत में एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा. वहीं, क्रिकेट फैंस ऑनलाइन SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर भारतीय टीम के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और विपराज निगम.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड